📅 Sunday, 08 November 2026 | 01:55 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

indoremeripehchan: इंदौर शहर में गंदगी फैलाने वालों पर निगम की कड़ी कार्रवाई निगम द्वारा कुल ₹32,000 का स्पॉट फाइन

📅 20 August 2025, 02:21 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan: इंदौर शहर में गंदगी फैलाने वालों पर निगम की कड़ी कार्रवाई  निगम द्वारा कुल  ₹32,000 का स्पॉट फाइन
indoremeripehchan: इंदौर शहर में गंदगी फैलाने वालों पर निगम की कड़ी कार्रवाई निगम द्वारा कुल ₹32,000 का स्पॉट फाइन

इंदौर. दिनांक : 19 अगस्त 2025। आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने हेतु कचरा एवं गंदगी फैलाने वालों पर निरंतर कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज शहर के विभिन्न स्थानों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹32,000 का स्पॉट फाइन वसूला गया।

अपर आयुक्त श्री रोहित सिसोनिया के निर्देशन में झोन क्रमांक 13 के अंतर्गत राजीव गांधी चौराहा स्थित वाइन शॉप के बाहर गंदगी फैलाए जाने पर सीएसआई सौरभ साहू एवं सहायक सीएसआई अनिकेत सिंह द्वारा कार्यवाही की गई।

  • वाइन शॉप मालिक पर ₹10,000 का चालान
  • अहाते वाले पर ₹2,000 का चालान
  • ठेले वालों पर क्रमशः ₹3,000 + ₹3,000 + ₹2,000 + ₹2,000 कुल ₹10,000 का चालान
  • इस प्रकार झोन 13 में कुल ₹22,000 का स्पॉट फाइन किया गया। इस मौके पर वार्ड दरोगा नवीन चौहान एवं टीम फीडबैक फाउंडेशन की उपस्थिति में संबंधितों को समझाइश दी गई कि यदि भविष्य में पुनः गंदगी पाई गई तो इससे भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

    इसी के साथ, अपर आयुक्त श्री रोहित सिसोनिया के निर्देशानुसार ए सीएसआई झोन 16 राजेश परमार द्वारा वार्ड 01, धार रोड स्थित सिरपुर वाइन शॉप के बाहर गंदगी करने पर ₹10,000 का स्पॉट फाइन किया गया।

    निगम ने नागरिकों से अपील की है कि शहर की स्वच्छता को बनाए रखने में सहयोग करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने से बचें। निगम द्वारा शहर में स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भविष्य में भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें