📅 Wednesday, 04 November 2026 | 09:22 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 77,301.40 ▲ +1,608.60 (+2.13%) • निफ्टी 50: 23,960.60 ▲ +519.80 (+2.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,720 • 🥈 चांदी (1kg): ₹192,000 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

indore news : ऋषभ पालीवाल की सडक़ हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल

📅 30 January 2024, 09:29 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indore news : ऋषभ पालीवाल की सडक़ हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल
indore news : ऋषभ पालीवाल की सडक़ हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल

इंदौर :

सडक़ पार कर रहे दो छात्र सडक़ हादसे का शिकार हो गए। घटना में एक छात्र की मौत हो गई। दोनों बाहर के रहने वाले हैं और यहां पढ़ाई करने के लिए आए थे। दोनों के घर घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। परदेशीपुरा पुलिस ने बताया कि 20 साल का ऋषभ पिता मुकेश पालीवाल अपने सहपाठी के साथ परदेशीपुरा मेन रोड पर सडक़ पार कर रहा था। इस बीच रफ्तार से आ रही एक बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऋषभ सहित उसका साथी रोड पर गिर गए। ऋषभ पालीवाल को सिर में गंभीर चोटें आईं। दोनों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां ऋषभ पालीवाल की मौत हो गई।

इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में अपने दोस्त के साथ सड़क पार कर रहे एक छात्र की तेज रफ्तार बाइक ने जान ले ली। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनो युवक आठ फीट दूर जा गिरे। एक युवक की सिर में गंभीर चोटें आई थी। उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक का नाम ऋषभ पिता मुकेश पालीवाल है। घटना परदेशीपुरा मुख्य मार्ग पर हुई। वह अपने दोस्त के साथ सड़क पार कर रहा था। तभी तीन पुलिया की तरफ से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। लोगों ने बाइक सवार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घायल ऋषभ पालीवाल को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया, लेकिन डाक्टर उसे बचा नहीं सके। वह इंदौर के रेनेसां काॅलेज में पढ़ाई कर रहा था और इंदौर में कमरा किराए पर लेकर रहता था। वह मूल रुप से राजगढ़ जिले के सुठालिया गांव का निवासी था। वह खाना खाने के बाद अपने दोस्त के साथ रुम पर जा रहा था। मुकेश के पिता की गांव में किराने की दुकान है। ऋषभ पालीवाल का एक बड़ा भाई भी है, लेकिन वह मानसिक रुप से कमजोर है।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रहवासियों का कहना है कि परदेशीपुरा चौराहे पर सिग्नल नहीं है। लोग बेतरतीब तरीके से वाहन चलाते है। दुकानों के बाहर ग्राहक गाडि़यां पार्क कर देते है। इस कारण हमेशा हादसे का अंदेशा रहता है। चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनने की मांग की लोगों ने की।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें