📅 Friday, 06 November 2026 | 06:12 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +3,726.62 (+4.82%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +1,069.75 (+4.46%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,770 • 🥈 चांदी (1kg): ₹191,100 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
इंदौर

indore news : भाजपा नेता के बेटी की पति ने चाकु मारकर हत्या

📅 08 June 2023, 01:09 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indore news : भाजपा नेता के बेटी की पति ने चाकु मारकर हत्या
indore news : भाजपा नेता के बेटी की पति ने चाकु मारकर हत्या

देपालपुर :

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. महू में बीजेपी नेता की बेटी की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई. यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही पति ने की है. पत्नी पर हमला करने के बाद उसने खुद पर हमला कर घायल कर लिया. पूरा घर खून से लाल हो गया. 16 दिन पहले दोनों की शादी हुई थी, लेकिन अचानक पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि उसने ऐसा कदम उठा लिया. इस घटना के बाद से खुशियों का माहौल मातम में पसर गया है.

दरअसल घटना इंदौर के पास महू का है. पुलिस के अनुसार कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के धारनाका में महेश यादव काका के बेटे विक्रम यादव की 21 मई को देपालपुर के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भारत यादव की बेटी अंजलि यादव से शादी हुई थी. पिता भारत यादव का परिवार बहुत खुश नजर आ रहा था. उन्हें क्या पता था की उनकी यह ख़ुशी कुछ ही दिनों बाद मातम में बदल जाएगी. उनकी लाड़ली बेटी जिसे वह विदा कर रहे हैं. उसकी ऐसे दर्दनाक हत्या कर दी जाएगी.

आज सुबह पता चला कि उनकी नवविवाहिता बेटी अंजलि की पत्नी ने हत्या कर दी है. जिसके बाद से भाजपा नेता के घर और देपालपुर में शोक की लहर छा गई. व्यापारियों ने अपने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए और अंजलि को नम आंखों से विदाई दी. वहीं कुछ दिनों पहले हुई शादी समारोह में उसके नाचते झूमते हुए का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें वो डांस करती नजर आ रही है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशि कान्त कनकाने का कहना है कि विक्रम यादव ने अपने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी है. उसने खुद पर भी वार किया है, जिससे घायल हो गया है. आरोपी का इलाज कराए जाने के बाद हिरासत में ले लिया गया. उससे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें