📅 Sunday, 25 October 2026 | 04:10 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore News : धोखे से बचने के लिए बिजली उपभोक्ताओं से विनम्र अपील

📅 29 March 2023, 02:09 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore News : धोखे से बचने के लिए बिजली उपभोक्ताओं से विनम्र अपील
Indore News : धोखे से बचने के लिए बिजली उपभोक्ताओं से विनम्र अपील

इंदौर :

पश्चिम मप्र के बिजली उपभोक्ताओं को भी देश-प्रदेश के अन्य स्थानों की तरह अनजान मोबाइल नंबर, गेटवे, पोर्टल आदि से बिजली बिल बकाया होने एवं मोबाइल नंबर विशेष पर संपर्क करने, राशि जमा करने के फर्जी संदेश आ रहे है।

वाट्सएप पर फर्जी लेटर भेजकर राशि जमा करने अथवा रात 9.30 पर बिजली बंद होने की सूचना मिल रही है, ये सभी संदेश फर्जी है, एवं धोखाधड़ी के लिए भेजे जा रहे है।  मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सभी उपभोक्ताओं से विनम्र अपील की हैं कि वे बिजली कंपनी के अधिकृत गेटवे MPSEBW से आने वाले एसएमएस को ही वैध माने।

इसी के अनुरूप बिजली कंपनी के जोन, वितरण केंद्र पेटीएम, फोन पे, गुगल पे, ऊर्जस एप, कंपनी के पोर्टल MPWZ.CO.IN, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, एमपी ऑनलाइन आदि के माध्यम से भुगतान करे। बिजली कंपनी हमेशा आईवीआरएस नंबर से ही राशि जमा कराती है, चाहे वह भुगतान किसी अधिकृत गेट वे से किया जा रहा हो या फिर जोन, वितरण केंद्र पर पहुंचकर राशि जमा की जा रही हो।

बिजली कंपनी कभी भी किसी फोन नंबर विशेष पर राशि नहीं मांगती है।  बिजली कंपनी के जो अधिकृत भुगतान संग्रहकर्ता(डोर टू डोर एप वाले) उपभोक्ताओं के परिसरों तक पहुंचते है, वे हाथोंहाथ रसीद देते है। उनके पास बिजली वितरण कंपनी के संबंधित जोन, वितरण केंद्र पर कार्यरत होने का परिचय-पत्र भी होता हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें