📅 Friday, 06 November 2026 | 06:14 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +3,726.62 (+4.82%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +1,069.75 (+4.46%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,770 • 🥈 चांदी (1kg): ₹191,100 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
इंदौर

indore news : यात्रियों के लिए अच्छी खबर : 1 जून से इंदौर-नासिक फ्लाइट

📅 17 May 2023, 10:21 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indore news : यात्रियों के लिए अच्छी खबर : 1 जून से इंदौर-नासिक फ्लाइट
indore news : यात्रियों के लिए अच्छी खबर : 1 जून से इंदौर-नासिक फ्लाइट

इंदौर : 

इंदौर से महाराष्ट्र के नासिक के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 1 जून 2023 से इंदौर से नासिक के बीच पहली बार सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है। इस फ्लाइट का संचालन इंडिगो एयरलाइंस द्वारा किया जाएगा। कंपनी ने घोषणा करते हुए बुकिंग शुरू कर दी है।

इंदौर से बड़ी संख्या में यात्री रोजाना नासिक जाते हैं। अब तक सीधी उड़ान न होने के कारण यात्रियों को मुख्य रूप से बसों का सहारा लेना पड़ता है। यात्रियों की मांग को देखते हुए इंडिगो इस उड़ान को शुरू करने जा रही है। इस उड़ान के शुरू होने के बाद इंदौर से महाराष्ट्र के पांच शहरों के लिए उड़ानें हो जाएंगी। इनमें मुंबई, पुणे, नागपुर, शिर्डी और नासिक शामिल होंगे। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिल सकेगी।

यह होगा शेड्यूल

ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्रसिंह जादौन ने बताया कि यह फ्लाइट (6ई-7109/7108) रोजाना नासिक से दोपहर 12.50 बजे रवाना होकर दोपहर 2.10 बजे इंदौर पहुंचेगी। वहीं इंदौर से दोपहर 1.15 बजे रवाना होकर दोपहर 2.25 बजे नासिक पहुंचेगी। शुरुआत 72 सीटर एटीआर विमान से की जाएगी। फ्लाइट का शुरुआती किराया 3100 से 3600 के बीच संभावित है।

इंदौर से देश-दुनिया के 27 शहरों से सीधा कनेक्शन

नासिक की सीधी उड़ान शुरू होने के बाद इंदौर से देश-दुनिया के 27 शहरों से सीधा कनेक्शन जुड़ जाएगा। इनमें दिल्ली, मुंबई, पुणे, बैंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, चंडीगढ़, जम्मू, जयपुर, जोधपुर, बेलगाम, जबलपुर, ग्वालियर, रायपुर, कोलकाता, लखनऊ, प्रयागराज, अहमदाबाद, नागपुर, गोवा, सूरत, उदयपुर, राजकोट, शिर्डी और नासिक के साथ ही दुबई और शारजाह की उड़ानें शामिल होंगी।

धार्मिक पर्यटन को भी काफी बढ़ावा मिलेगा

इंदौर से नासिक की सीधी फ्लाइट शुरू होने से व्यापार के साथ ही धार्मिक पर्यटन को भी काफी बढ़ावा मिलेगा। महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में से एक नासिक जाने का एक बड़ा कारण इसके पास ही स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग भी है, जो नासिक से सिर्फ 30 किलोमीटर दूर है। यहां इंदौर सहित देश-दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कालसर्प दोष और पितृ दोष आदि के निवारण की पूजा के लिए जाते हैं। इस फ्लाइट की मदद से ऐसे यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी। वहीं इस फ्लाइट की मदद से नासिक और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी इंदौर के साथ ही उज्जैन के महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए आने में भी आसानी होगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें