होटल मशाल पर जिला प्रशासन और किशनगंज पुलिस ने मारा छापा : कई लोग पार्टी करते मिले
इंदौर. कलेक्टर श्री मनीष सिंग के निर्देश पर जिला प्रशासन ओर किशनगंज पुलिस ने अभी-अभी मिलकर होटल मशाल पर छापा मारा हैं. होटल मशाल में कोरोना गाइडलाइंस के नियमो की धज्जियां उड़ाकर पार्टी चल रही थी. जिसमे 60 से 70 लोग मौके पर मिले है. होटल मशाल के साथ ही बार भी खुला हुआ मिला है, जहा जमकर जाम झलक रहे थे. जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने होटल मैनेजर पर धारा 151 सहित 188 में कार्यवाही की है वही होटल को सील बंद करने की कार्यवाही जारी है. मामले की जानकारी उच्च स्तर पर तक पहुंच गई. इस मामले में होटल मालिक पर भी कार्यवाही होगी. कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने सख्त निर्देश दिए हुए है कि अगर कोई भी कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करेगा तो उसकी सजा भुगतने के लिए तैयार रहे, इसी कड़ी में जिला प्रशासन और किशनगंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही करते हुए जनता को स्पष्ट संदेश भी दे दिया कि कानुन से बड़ा कोई नहीं हैं, जो भी कोरोना गाइडलाइन के नियमों को तोड़ेगा उसे सख्त सजा मिलेगी.
● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क...✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री चारभुजानाथ मंदिर पर 15 नवंबर को होगा भव्य अन्नकूट महोत्सव : पालीवाल समाज इंदौर में एकता और उत्साह का माहौल
पालीवाल जय अंबे ग्रुप द्वारा दो दिवसीय महोत्सव में माँ अन्नपूर्णा के दरबार दिखाई देगी मेंवाड़ी रंगत और अपूर्व सामाजिक समरसता
हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने दैनिक वेतनभोगी से स्थायी/विनियमित किए गए कर्मचारियों के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया : सातवें वेतनमान (7th Pay Scale) का लाभ देने का निर्देश