📅 Thursday, 29 October 2026 | 09:05 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,246.03 ▼ -352.67 (-0.48%) • निफ्टी 50: 22,698.85 ▼ -50.95 (-0.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,100 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,500 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

पूर्व भारतीय हॉकी टीम के खिलाडी मीर रंजन नेगी ने किया प्रेस्टीज स्पोर्ट्स क्लब का उद्घाटन

📅 13 November 2022, 02:15 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पूर्व भारतीय हॉकी टीम के खिलाडी मीर रंजन नेगी ने किया प्रेस्टीज स्पोर्ट्स क्लब का उद्घाटन
पूर्व भारतीय हॉकी टीम के खिलाडी मीर रंजन नेगी ने किया प्रेस्टीज स्पोर्ट्स क्लब का उद्घाटन

इंदौर : भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोल कीपर व भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच मीर रंजन नेगी  द्वारा प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के यूजी कैंपस में प्रेस्टीज स्पोर्ट्स क्लब का शुभारंभ किया गया। छात्रों को सम्बोधित करते हुए नेगी ने कहा कि एक खिलाड़ी ही फील्ड और गेम के मायने और महत्ता जानता है। उन्होंने चक दे इंडिया फिल्म और उससे जुड़े किस्से सुनाते हुए बताया कि छात्र जीवन में कठिनाइयों से किस प्रकार उबर सकते हैं ? उन्होंने छात्रों को कभी  हार न मानने की सीख दी और कहा कि नींद टूट जाती है मगर सपने नहीं।  नेगी ने कहा कि उन्हें युवाओं में देश और स्पोर्ट्स का भविष्य दिखता है। 

प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी के चांसलर तथा प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ डेविश जैन ने कहा कि प्रेस्टीज स्पोर्ट्स क्लब की स्थापना से संस्थान के छात्र  विभिन्न खेलों और खेल आयोजनों में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों में भागीदारी, न केवल हमारे छात्रों के स्वास्थ्य और फिटनेस में सुधार करेगी बल्कि उनके सामाजिक, भावनात्मक विकास, नेतृत्व कौशल में मदद करेगी तथा उनके मानसिक विकास, आत्म सम्मान को बढ़ावा देगी। 

संस्थान के डायरेक्टर कर्नल डॉ. एस रमन अय्यर ने भी छात्रों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में  खेल कूद में विभिन्न स्तरों पर उपलब्धियां पा चुके प्रेस्टीज के छात्रों को प्रमाण पत्र और हॉकी स्टिक से सम्मानित किया गया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें