📅 Friday, 06 November 2026 | 03:29 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 79,310.01 ▲ +2,392.11 (+3.11%) • निफ्टी 50: 24,536.60 ▲ +725.80 (+3.05%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,250 • 🥈 चांदी (1kg): ₹191,100 • ☀️ उज्जैन: 19°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में फिल्मी कलाकारों का जमावड़ा : शूटिंग में शामिल होंगे कलाकार

📅 23 December 2021, 10:17 PM • ✍️ Ayush paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में फिल्मी कलाकारों का जमावड़ा : शूटिंग में शामिल होंगे कलाकार
इंदौर में फिल्मी कलाकारों का जमावड़ा : शूटिंग में शामिल होंगे कलाकार

इंदौर : निजी कार्यक्रमों में और शूटिंग में शामिल होंगे कलाकार, सारा अली खान और विक्की कौशल तो इंदौर में अपनी फिल्म प्रोडक्शन नं. 25 की शूटिंग के लिए लंबे समय तक है ही, लेकिन इस महीने के आखिर तक और नए साल में शहर में और भी फिल्म कलाकारों का जमावड़ा लगने वाला है.  आज एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विवेक ओबेरॉय और निकिता रावल शहर आ रहे हैं. दोनों कलाकार सी-21 मॉल में एक रेस्टोरेंट की ओपनिंग के लिए आ रहे हैं. 25 दिसंबर 2021 को क्रिसमस Christmas के मौके पर शहर में होने वाले एक कार्पोरेट इवेंट में शामिल होने के लिए फिल्म और टीवी कलाकार मोनिका बेदी भी शहर आ रही हैं. इसके बाद अपनी फिल्म ओ माय गॉड-2  के लिए पंकज त्रिपाठी के भी आने की खबर है. इससे पहले भी पंकज त्रिपाठी उज्जैन और इंदौर में फिल्म के कुछ सीन शूट कर चुके हैं. नए साल के मौके पर होने वाली पार्टी और आयोजनों के लिए टीवी कलाकारों के आने की भी सूचना है. कई बड़े और नामी डीजे भी पार्टी के लिए शहर में होंगे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें