इंदौर गेर के कारण इंदौर में 100 से ज्यादा इलाकों में सात घंटे बंद रहेगी बिजली
sunil paliwal-Anil Bagora
इंदौर. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में शट डाउन वाले इलाकों का शेड्यूल जारी किया है।रंग पंचमी पर जब गेर निकलती है तो मशीनों के द्वारा 70 से 100 फीट ऊंचाई तक पानी और रंगों की बौधार की जाती है। जिस चार किलोमीटर लंबे रुट से गेर में हजारों लोग निकलते है वहां बिजली के तार और हाइटेंशन लाइन भी है।
पानी के संपर्क में आने के कारण गेर में शामिल लोगों को करंट न लगे। इसके लिए आठ घंटे तक बिजली बंद रखने का फैसला लिया है। गेर यदि जल्दी समाप्त होती है तो बिजली सप्लाई शाम चार बजे से पहले बहाल कर दी जाएगी।
इन इलाकों में बंद रहेगी सुबह बिजली
इंदौर में बुधवार सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक जिन्सी हाट मैदान, मल्हारगंज, कैलाश मार्ग, तेली बाखल, कुम्हार मोहल्ला, बड़ा गणपति, मल्हारगंज, कैलाश मार्ग, शंकर गंज, मेट्रो अस्पताल,बड़ा गणपति, अंतिम चौराहा तक की बिजली गुल रहेगी। यह इलाके 11 केवी फीडर से जुड़े है।
इसके अलावा राम लक्ष्मण मंदिर, इमामबाड़ा,गोपाल मंदिर, सराफा, अटाला बाजार, नंदालालपुरा, कृष्णपुरा छत्री, भोई मोहल्ला, स्मृति टाॅकिज क्षेत्र, अहिल्यापुरा, जूना रिसाला, छिपा बाखल, निहालपुरा, गोपाल मंदिर, खजूरी बाजार, बड़ा सराफा, मुकेरीपुरा, क्लाथ मार्केट, जिंसी हाट, तम्बोली बाखल, गोराकुंड चौराहा, कानूनगो बाखल, सालवी बाखल, बंबईई बाजार, बजाज खाना चौक, शक्कर बाजार, मंगल सदन, कबूतर खाना, पंढ़रीनाथ, रेशम वाली गली, गफूर खां की बजरिया, पीर गली, सुभाष चौक, जूनी बाखल, इमली बाजार, कुंवर मंडली, शिव विलास पैलेस, बड़वाली चौकी क्षेत्र की बिजली बंद रहेगी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद
ऊंचा उठना है तो पहले झुकना सीखें, विनम्रता कमजोरी नहीं महानता की सीढ़ी है : मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज