📅 Thursday, 05 November 2026 | 11:54 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 78,825.09 ▲ +1,523.69 (+1.97%) • निफ्टी 50: 24,405.45 ▲ +444.85 (+1.86%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹144,420 • 🥈 चांदी (1kg): ₹193,900 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
इंदौर

हनुमान जय गोपाला बाबा की भव्य रथ यात्रा में श्रद्वांलुजनों ने दिखाया उत्साह

📅 08 April 2023, 05:16 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हनुमान जय गोपाला बाबा की भव्य रथ यात्रा में श्रद्वांलुजनों ने दिखाया उत्साह
हनुमान जय गोपाला बाबा की भव्य रथ यात्रा में श्रद्वांलुजनों ने दिखाया उत्साह

इंदौर :

हनुमान जय गोपाला बाबा की भव्य रथ यात्रा जय गोपाला चौराहा (मौनीबाबा आश्रम से मरीमाता के लिये निकली रथयात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरूष भक्त शामिल हुए.

संस्था जय गोपाला के द्वारा हनुमान प्रकट वार्षिकोत्सव पर बाबा जय गोपाला हनुमानजी भ्रमण करने निकले. सुसज्जित रथ में हनुमान जी का स्वरूप विराजित था, विशिष्ट वेशभूषा मातृ शक्ति चुनरी ओर बंधु भगवा कुर्ता पजामा में सजे भक्तों ने भगवान का रथ जोड़े से खींचा. 50 जगह मंच से फूल बरसाकर प्रभु की अगवानी की गई.

शाम 6ः30 बजे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अशोक यादव जय गोपाला ने रथ में विराजित बाबा के स्वरूप का विधि विधान से पूजन किया एंव हनुमान चालीसा का पाठ कर के रथयात्रा का शुभारंभ किया. इसके बाद निकली शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े, झांकी, अखाड़े बेंड, डीजे शामिल थे. सुमित दुबे द्वारा भजनों की प्रस्तुति देते चल रहे थे, जिस पर मातृ शक्ति एंव बंधु युवा उत्साह से थिरक रहे थे.

एक बग्घी वानर सेना व दूसरी बग्घी में राम दरबार बने बच्चे सवार थे. 4 झाँकिया भी शामिल थी, जिसमे शिव बारात, राम दरबार, एंव प्रथम साफ थाली अभियान की झाँकिया थी जो कि उतना ही लो थाली में की अन्न न जाये नाली में का संदेस देते चल रहे थे. बड़ी झांकी में हनुमान जी भोले नाथ की झांकी पूरे यात्रा मार्ग पर आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी रही, जगह-जगह भक्तों ने पूजा आरती की. बाबा हनुमान जी की ताण्डव आरती एंव आतिश बाजी महाप्रशदी के साथ जन्मउत्सव का समापन मरीमाता पर हुआ.

वहीं मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में खड़े श्रद्धालुओं ने भगवान की रथयात्रा का इंतजार किया. भगवान का रथ भगवा धोती-कुर्ता पहने पुरुष एंव महिलाओं ने चुनरी में जोड़ो के साथ खींचा. रथ यात्रा जय गोपाला (मोनी बाबा परिसर से नरवल, गणेशधाम, भगतसिंह, नगर, गोविंद नगर खरचा मुखर्जी नगर, बाणगंगा नाक, अखाड़ा, वृंदावन कालोनी, कुम्हार खाड़ी, फ्रीगंज, हनुमान मंदिर मेन रोड होते हुए गणेश मंदिर मरीमाता चौराहा इंदौर पहुंची. यहां भगवान की तांडव आरती एंव महा प्रसादी वितरण हुआ.

इस अवसर पर सर्वश्री सजल मित्तल, के के यादव, भूपेंद्र चौहान, सदाशिव यादव (काका), कमलेश खण्डेलवाल, एडवोकेट जितेंद्र यादव, अशोक प्रजापत, सरदार सिंग गेहलोत, राजेश कुशवाहा, जगदीश वर्मा,ग़ोलु शुक्ला, सुभाष शर्मा, नरेन्द्र वमा,र् बालु भैया, हुकुमचंद जादम, इंदर वर्मा, कैलाश सिसोदिया, महावीर सांखला, रवि करवाल, राजेन्द्र सिंग यादव, राजराम मालवी, रामलाल कुशवाह, सतीश, मालवी, सुनील बनाफर, ईश्वर जोशी, पिंटू,पाटिल, गोलू झाला, तेजपाल सिंह रणवात, अमित कुशवाह, सत्यम पटेल, अभिषेक चौहान, पहलाद लोधी, महेश प्रजापत, नितीन कश्यप, राजकुमार यादव, दीपक वर्मा, सुनील कश्यप, गौरव यादव, गोलू यादव, गुड्डू कुशवाहा, शंकर श्रीवास, मनोज बनाफर, राजू सेन, विकास कुशवाहा आदि धार्मिक श्रद्वांलुजन शामिल हुए.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें