📅 Monday, 26 October 2026 | 07:26 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,470 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने प्रस्तावित पश्चिम रिंग रोड की तैयारियों का लिया जायजा

📅 27 July 2022, 12:50 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने प्रस्तावित पश्चिम रिंग रोड की तैयारियों का लिया जायजा
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने प्रस्तावित पश्चिम रिंग रोड की तैयारियों का लिया जायजा

इंदौर : कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने आज यहां पीथमपुर से इंदौर जिले की सीमा क्षेत्र के एबी रोड के ग्राम बरोदा अर्जुन तक बनने वाले पश्चिम रिंग रोड की तैयारियों का जायजा संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक में लिया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी श्री रोहन सक्सेना, नेशनल हाईवे के क्षेत्रीय अधिकारी श्री विवेक जायसवाल, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

बैठक में बताया गया कि पीथमपुर से लेकर इंदौर जिले की सीमा क्षेत्र के एबी रोड के ग्राम बरोदा अर्जुन तक लगभग 1400 करोड़ रूपये की लागत से 55 किलोमीटर लम्बा पश्चिम रिंग रोड बनाया जाना प्रस्तावित है। यह सड़क दो चरणों में पूर्ण होगी। इसके लिये 13 किलोमीटर का क्षेत्र एमपीआईडीसी द्वारा विकसित किया जायेगा। शेष 42 किलोमीटर रोड के निर्माण में इंदौर विकास प्राधिकरण का सहयोग रहेगा। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बैठक में संबंधित अधिकारियों से पश्चिम रिंग रोड के लेआउट तथा भूमि अधिग्रहण के संबंध में चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिये कि भूमि अधिग्रहण का कार्य शीघ्र शुरू कर पूरा किया जाये। उन्होंने इसके लिये संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें