📅 Sunday, 08 November 2026 | 12:37 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

अहिंसा पर्वत पर अमर जवान स्मारक का लोकार्पण हुआ

📅 22 November 2025, 02:11 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अहिंसा पर्वत पर अमर जवान स्मारक का लोकार्पण हुआ
अहिंसा पर्वत पर अमर जवान स्मारक का लोकार्पण हुआ

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर. 

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पातालपानी झरने के सामने स्थित पहाड़ी अहिंसा पर्वत पर अमर जवान स्मारक का लोकार्पण समारोह सैन्य अधिकारी क्षेत्रीय विधायक सांसद वरिष्ठ राजनीतिज्ञ व गममान्य नगरीकों की अपस्थिति में संपन्न हुआ। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि श्री मांडवी जी के नेतृत्व में सेना के जवानों द्वारा स्मारक लोकार्पण के समय सलामी दी गई।

पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल जसविंदर सिंह संधू द्वारा और ब्रिगेडियर संजीव कुमार द्वारा रिध चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर श्री कृष्ण मुरारी मोघे पूर्व सांसद श्रीमती कविता पाटीदार राज्यसभा सदस्य श्री कांतिलाल जैन बम श्रेयांश मेहता और कई गंणमान्य अपस्थित थे।

स्मारक के कल्पनाकार और डिजाइनर पर्यवरणविद् अशोक मेहता ने इसका बहुमुल्य निर्माण कराया। इस अवसर पर अशोक मेहता ने बताया कि अहिंसा पर्वत यहां पर ऐतिहासिक महत्व का विशाल क्लाक टेंपल का निर्माणाधिन किया जा रहा है यहां करीब 80000 बड़े वृक्ष लगे हैं करीब 10 बीघा एरिया मैं झिल का निर्माण किया गया है और अब फलदार वृक्षों का रोपण किया जा रहा है जिससे आने वाले समय में पक्षी एवं वन्य जीवन को भोजन भी प्राप्त हो सके।

यह एक लाइफ रिक्रीएशन अध्यात्म इकोलॉजी और एनवायरनमेंट के साथ राष्ट्रीयता का भाव की योजना है। लेफ्टिनेंट जनरल संधू ने कहा कि अमर जवान स्मारक त्याग बलिदान शौर्य और कर्तव्य निष्ठा का प्रतिक है ब्रिगेडियर संजीव कुमार जी अपने उद्बोधन में कहा तिरंगा झंडा जब लहराता है तो वह यूं ही नहीं ले रहा था शहीदों के द्वारा उत्पन्न हवा के रुख से लहराता है, देश प्रेम की भावना इस दौर में बहुत जरूरी है और एक सैनिक की भांती देश की रक्षा करना सभी का फर्ज है, इस अवसर पर सभी अतिथियों ने उत्पादन दिया और बताया कि हर नगर निगम प्रत्येक पंचायत में अमर जवान स्मारक बनना चाहिए ताकि आम जनता शहीदों की स्मृति में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर सके।

राजेश बियानी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन अनामिका बाकलीवाल ने किया। एनसीसी कैडेट हवलदार मांडवी की टिम ने लोकार्पण अवसर पर सलामी दी। राजेश पाटीदार के नेतृत्व में उनकी स्काउट टीम ने मार्च पास्ट किया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें