indoremeripehchan : चूहा कांड के बाद पिछले आठ दिनों से चल रहे, जयस के आंदोलन पर विराम
इंदौर. एमवाय हॉस्पिटल में चूहा कांड के बाद से आदिवासी युवा संगठन जयस ने पिछले आठ दिनों से आंदोलन छेड़ रखा था. आंदोलन आपसी समन्वय और संवाद के बदौलत समाप्त हुआ. आंदोलन को पूर्ण विराम देने में इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा और उनकी टीम ने धैर्य और संवाद क्षमताओं का नया उदाहरण प्रस्तुत किया.
आंदोलन समाप्त होने के बाद जयस संगठन ने भी जिला प्रशासन का धन्यवाद किया, जिला प्रशासन ने जयस के लोगों की बातों को सब्र से सुना. बिना किसी तकरार के सहजता के साथ जयस के पदाधिकारी शासन की बातों से संतुष्ट नजर आए. आने वाले समय में सरकार के द्वारा किए जाने वाले निर्णयों पर भरोसा जताया और उम्मीद जताई की वर्तमान मध्यप्रदेश सरकार आदिवासी समाज के प्रति संवेदनशील है.
जयस के नेताओं और प्रशासन के बीच सुबह से ही संवाद का सिलसिला शुरु हो गया था जो रात आठ बजे आंदोलन समाप्ति के बाद पूर्ण हुआ.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी घोषणा: : 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया : अक्टूबर 2026 के वेतन से मिलेगा नकद लाभ
भारत में 1872 से ही जैन धर्म को हिन्दू धर्म से अलग गिना जाता है- भारत सरकार की जनगणना में 150 सालों से जैनों की अलग गणना
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन, इंदौर की बड़ी कार्रवाई : श्री श्याम फूड एजेंसी की फैक्ट्री तत्काल प्रभाव से बंद कराई