रीगल सिनेमा में आग का 7वां शो ! : 5 साल से बंद है 90 साल पुराना टॉकीज
बड़ा सवाल? आखिर कैसे लग रही आग
इंदौर. 90 साल पुराना रीगल टॉकीज 5 साल से बंद है, लेकिन इसमें रियल आग लगने का शो जारी है। सोमवार को बंद सिनेमा में सातवीं बार आग लग गई। धुआं उठता देख लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। पिछले बुधवार को भी यहां आग लगी थी। इतनी बार यह घटना हो चुकी है, लेकिन अब तक यह पता नहीं चला कि आखिर यहां आग लगती कैसे है? अंदर कचरा, सिगरेट पीने वालों से आग लगने की आशंका
टॉकीज में आग लगने का मुख्य कारण वहां फैला हुआ कचरा बताया जा रहा है। गेट खुले होने से कोई भी व्यक्ति आसानी से अंदर आ जाता है। कई लोग अंदर नशा करते हैं, सिगरेट पीते हैं और वहीं फेंक जाते हैं। इसी से आग लग जाती है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि बार-बार आग लगने की घटना से हमारी टीम भी परेशान हो चुकी है।
नगर निगम ने कब्जा लिया, लेकिन रखरखाव नहीं किया
नगर निगम ने लीज खत्म होने के बाद इस टॉकीज का कब्जा ले लिया, लेकिन उसके रखरखाव के कोई इंतजाम नहीं किए। न ही कोई सिक्योरिटी गार्ड है और न वहां पर सफाई होती है।
1934 में बना था यह टॉकीज सन् 1930 में महाराजा तुकोजीराव होलकर ने मनोरंजन केंद्र के लिए लीज पर धन्नालाल ठाकुरिया को यह जगह दी थी। 1934 में यहां टॉकीज बनकर तैयार हुआ था। इसमें महाराजा के लिए विशेष बॉलकनी बनाई गई थी, जिसमें बैठकर राजपरिवार के सदस्य फिल्म देखते थे।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर क्यों पिछड़ा : अधिकारियों की फौज ने नाक कटाई-कर्मचारियों ने सम्मान दिलाया-कहाँ है इंदौर
श्री चारभुजानाथ मंदिर पर 15 नवंबर को होगा भव्य अन्नकूट महोत्सव : पालीवाल समाज इंदौर में एकता और उत्साह का माहौल
पालीवाल जय अंबे ग्रुप द्वारा दो दिवसीय महोत्सव में माँ अन्नपूर्णा के दरबार दिखाई देगी मेंवाड़ी रंगत और अपूर्व सामाजिक समरसता
हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने दैनिक वेतनभोगी से स्थायी/विनियमित किए गए कर्मचारियों के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया : सातवें वेतनमान (7th Pay Scale) का लाभ देने का निर्देश