UPI पेमेंट फेल! 15 दिन में तीसरी बार आई तकनीकी खराबी
नई दिल्ली. देश में एक बार फिर शनिवार 12 अप्रैल 2025 को UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) सर्विसेज में बड़ी बाधा आ गई. देश के लाखों यूजर्स ने UPI से पेमेंट करने में समस्याओं का सामना किया. पिछले 15 दिनों में यह तीसरा मौका है, जब यूपीआई यूजर्स को डिजिटल पेमेंट करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा. इससे पहले 26 मार्च 2025 और 2 अप्रैल 2025 को भी इसी तरह की तकनीकी समस्याएं सामने आई थीं. इस समस्या को लेकर यूपीआई संचालन की निगरानी करने वाली संस्था.
Downdetector पर बढ़ीं शिकायतें
Downdetector की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब 11 बजे से यूजर्स ने यूपीआई पेमेंट में आने वाली परेशानियों को लेकर शिकायत करना शुरू कर दिया. दोपहर करीब 1 बजे तक 2,300 से अधिक यूजर्स ने यूपीआई पेमेंट में आ रही समस्याओं की शिकायतें दर्ज करवाईं.
UPI सिस्टम बन गया महत्वपूर्ण
NPCI ने कहा : “यूपीआई सिस्टम में फिलहाल कुछ तकनीकी समस्याएं आ रही हैं, जिससे कुछ ट्रांजेक्शन करने में दिक्कतें आ रही हैं. हमारी टेक्निकल टीम इस पर काम कर रही है और जल्द ही सेवाएं सामान्य हो जाएंगी.हम इस असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं.”
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
UPI पर लगने वाला MDR शुल्क : नए नियमों के तहत 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर केवल 1 लाख से ज्यादा मासिक कमाई वाले बड़े व्यापारियों पर 0.4% का शुल्क लागू होगा
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़ : प्रवेश वर्मा ने दी सफाई-जो हुआ, वो नहीं होना चाहिए था...!