Tuesday, 05 August 2025

ज्योतिषी

रक्षाबंधन पर्व मुहुर्त योग : मनु ज्योतिष बाबू लाल शास्त्री

paliwalwani
रक्षाबंधन पर्व मुहुर्त योग : मनु ज्योतिष बाबू लाल शास्त्री
रक्षाबंधन पर्व मुहुर्त योग : मनु ज्योतिष बाबू लाल शास्त्री

टोंक. रक्षाबंधन श्रावण शुक्ला पुर्णिमा के दिन भद्रा रहित एवं तीन मुहुर्त से अधिक उदय व्यापिनी श्रावण शुक्ला पुर्णिमा के अपराह्न या प्रदोष काल में रक्षाबंधन पर्व मनाया जाना शास्त्र सम्मत है, श्रावण शुक्ला पूर्णिमा 9 अगस्त 2025 शनिवार को सुबह सूर्योदय से दोपहर 01.25 बजे तक है. 

श्रवण नक्षत्र सूर्योदय से दोपहर 02. 24 बजे तक है, इस दिन सोभाग्य योग स्वार्थ सिद्धि योग मालव्य योग सुर्य बुद्धयादिति योग योग घटित हो रहे है, मकर राशि के स्वामी एवं वार के स्वामी शनिदेव है, श्रवण नक्षत्र के अधिपति भगवान विष्णु है, सौभाग्य  योग के अधिपति ब्रह्मा है. 

अत: यह पर्व दोनों की साक्षी में मनाया जायेगा. यह पर्व पावन एवं आध्यात्मिक हो जायेगा. इस वर्ष भद्रा भूलोक पर नही रहेगी. मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान टोंक के निदेशक बाबूलाल शास्त्री ने पालीवाल वाणी को बताया कि  स्थानीय पंचांगों अनुसार इस वर्ष श्रावण शुक्ला पुर्णिमा 9 अगस्त 2025 शनिवार को सूर्योदय से दोपहर 01.25 बजे तक है. सूर्योदय सुबह 05.59 बजे से है. 

श्रवण नक्षत्र सूर्योदय से दोपहर 02.24 बजे तक है, चन्द्रदेव मकर राशि में भ्रमण करेंगे. गोचर मे सुर्य, बुध, कर्क, राशि में गुरु, शुक्र, मिथुन, राशि, मंगल, कन्या राशि में शनि देव मीन राशि में राहू, कुम्भ एवं केतु सिंह राशि में विचरण करेंगे. स्वार्थ सिद्धि योग 8 अगस्त 2025 शुक्रवार को दोपहर 02.28 से 09 अगस्त 2025 शनिवार दोपहर 02.24 बजे तक है. 

बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि सुण मांडना 8 अगस्त 2025 शुक्रवार को सुबह 05. 59 से 2.12 बजे तक जिमा लेना चाहिए. इस दिन भद्रा दोपहर 02.13 से अद्र्ध रात्रि 01.49 बजे तक रहेगी. रक्षा बन्धन का शुभ समय शुभ का चोघडि़य़ा सुबह 07.37 से 09.16  तक दोपहर 12.32 से सांय 05.27 तक चर लाभ अमृत का चोघडिया अभिजीत दोपहर 12.08 से 12.56 बजे तक है. अपरान्ह काल का समय दोपहर 01.51 से सांय 04.28 बजे तक प्रदोष काल सांय काल 07.05 से रात्रि 09.16 बजे तक रहेगा.

  • बाबू लाल शास्त्री टोंक राजस्थान मो. 9413129502

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News