किसानों को इस बार मिलेगी 20वीं किस्त और कौन रहेंगे वंचित, पैसे आने से पहले यहां जानें
नई दिल्ली. पीएम किसान योजना से अगर आप भी जुड़े हैं, तो आपको भी 20वीं किस्त का इंतजार होगा? दरअसल, भारत सरकार कई तरह की सरकारी योजनाओं का संचालन करती है जिसमें से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है।
इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।इसी क्रम में इस बार योजना की 20वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन ये किस्त कब जारी होगी इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
माना जा रहा है कि ये किस्त जल्द जारी हो सकती है। पर क्या आप ये जानते हैं कि 20वीं किस्त का लाभ किसे मिलेगा और किसे नहीं? शायद नहीं, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि किस्त का लाभ किन किसानों को मिल सकता है और किन किसानों को नहीं मिल सकता। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं.
उन किसानों की किस्त अटक सकती है जिन किसानों ने भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है। योजना के तहत ये जरूरी काम है। इसमें उन किसानों की खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है, जो पीएम किसान योजना से जुड़े होते हैं।
वे किसान भी किस्त के लाभ से वंचित रहे सकते हैं जिन किसानों ने अब तक ई-केवाईसी का काम नहीं करवाया है। दरअसल, ये काम योजना के सबसे जरूरी कामों में से एक है और जो किसान इस काम को नहीं करवाते हैं या किसी कारण ये काम अधूरा रह जाता है उनकी किस्त अटक सकती है।
अगर आपने आधार लिंकिंग काम नहीं करवाया है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। इसमें आपको अपने बैंक जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है .
जिन किसानों के बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन नहीं होता उनकी भी किस्त अटक सकती है, क्योंकि सरकार डीबीटी के माध्यम से किस्त भेजती है। इसलिए ये सर्विस बैंक अकाउंट में ऑन होना जरूरी है.
पीएम किसान योजना के तहत सिर्फ उन ही किसानों को किस्त का लाभ मिलता है जो किसान इस योजना के लिए पात्र होते हैं। साथ ही जिन किसानों ने ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग का काम करवाया है और साथ ही डीबीटी का विकल्प ऑन करवाया है, उन्हें किस्त का लाभ मिल सकता है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
UPI पर लगने वाला MDR शुल्क : नए नियमों के तहत 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर केवल 1 लाख से ज्यादा मासिक कमाई वाले बड़े व्यापारियों पर 0.4% का शुल्क लागू होगा
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़ : प्रवेश वर्मा ने दी सफाई-जो हुआ, वो नहीं होना चाहिए था...!