📅 Monday, 28 September 2026 | 02:13 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर पहुंचे जूनियर गोविंदा : जल्द ही वेब सीरीज और फिल्म की होगी शूटिंग : स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका

📅 28 September 2026, 01:09 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर पहुंचे जूनियर गोविंदा : जल्द ही वेब सीरीज और फिल्म की होगी शूटिंग :  स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका
इंदौर पहुंचे जूनियर गोविंदा : जल्द ही वेब सीरीज और फिल्म की होगी शूटिंग : स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका

अनिल पुरोहित

इंदौर. तिल्लोर स्थित नेचुरल फार्म एंड रिसॉर्ट पर जल्द ही 2 फिल्मों और एक वेब सीरीज की शूटिंग शुरू होने वाली है. इससे पूर्व इस लोकेशन की विजिट के लिए मुंबई से जूनियर गोविंदा डी एम और उनकी टीम पहुंची. इस दौरान शहर के कई कलाकारों से भी चर्चा की- जो इन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनेंगे.

रिसॉर्ट ऑनर जीतू गुप्ता बाबा ने बताया कि सालों की मेहनत के बाद हजारों किस्म के पेड़ों और पौधों के बीच प्राकृतिक नेचुरल फार्म एंड रिसॉर्ट तैयार किया गया है. जहां अब तक कई एड फिल्म्स, प्री वेडिंग और अन्य आयोजन होते रहे हैं. इस बार एक लंबे शैड्यूल के साथ वेब सीरीज, एक पुराणिक सीरियल और कॉमेडी फिल्म इंदौर टू मुंबई के लिए रिसॉर्ट और आसपास के जंगलों की लोकेशन फाइनल की जा रही है.

वहीं जूनियर गोविंदा डी एम ने बताया कि वे साल 1994 से स्टेज शोज़ कर रहे हैं, साल 1998 जब वे पहली बार गोविंदा से मिले तो भी उनको एकटक देखते रहे और उनके द्वारा किए जा रहे शोज़ की तारीफ़ की. इस दौरान भारत और विदेशों में भी कई शोज़ कर चुके हैं, जूनियर गोविंदा ने बताया कि जीतू बाबा के आग्रह पर वह पिछले तीन दिनों से इंदौर में है और रिसॉर्ट को शूटिंग के लिहाज से तैयार करवाने की प्लानिंग में जुटें हैं.

गौरतलब है कि जूनियर गोविंदा ओम शांति ओम और सेंडविच सहित कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें