इंदौर
indoremeripehchan : श्री सांवरिया रामायण मंडल के तत्वाधान में जलाभिषेक यात्रा का इंदौर से उज्जैन तक पदयात्रा का सफल संचालन
पुलकित पुरोहित
पुलकित पुरोहित
इंदौर.
श्री शिवाय नमस्तुभ्यम : भूत भावन भगवान महंकाल का प्रिय माह श्रावण मास संसार के सारे सनातनी बंधु अपने भोले प्रभु भगवान शंकर को प्रसन्न करने करने के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार के जतन करते हुए भगवान भोले नाथ की भक्ति मैं लीन है.
चहु और शिवालयों में उमड़ती भीड़ और जनमानस की आस्था को देखकर ऐसा प्रतीत होता है, कि शिव के सिवाय कुछ नहीं.कही मंदिरों में घंटनाद ,कही रुद्राभिषेक के स्वरों की गूंज मानो “शिव के सिवाय कुछ नहीं“ सड़को पर भोले की आस्था में डूबी असंख्य कावडियो की भीड़ ऐसा प्रतीत होता है मानो शिव के सिवाय कुछ नहीं.
प्रयास : आस्था की इस गंगा में डुबकी लगाने के लिए श्री सांवरिया रामायण मंडल के तत्वाधान में संयोजक श्री सचिन व्यास द्वारा दो दिवसीय जलाभिषेक यात्रा इंदौर से उज्जैन पदयात्रा का सफल संचालन करते हुए भगवान महाकालेश्वर का जलाभिषेक कर पालीवाल समाज की आगामी पदयात्राओं की श्रृंखला में इस वर्ष की प्रथम पदयात्रा से श्री गणेश किया.
जलाभिषेक यात्रा की विशेषता कावड़ यात्रा में पालीवाल समाज की महिलाओं की सहभागिता को लेकर सांवरिया रामायण मंडल और संयोजक श्री सचिन व्यास का यह प्रथम सफल प्रयास रहा. श्री सांवरिया रामायण मंडल जलाभिषेक यात्रा में सम्मिलित समस्त यात्रियों का आभार प्रकट करते हुए भगवान भोलेनाथ से यात्रियों की मंगलकामना हेतु प्रार्थना की.
इस अवसर पर पालीवाल समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों सहित श्री सांवरिया रामायण मंडल, श्री संगमेश्वर महादेव भक्त मंडल, श्री चारभुजा पैदल यात्री संघ, पालीवाल वाणी समाचार पत्र, संस्था ब्राह्मण परिवार, संस्था दवे ग्रुप, सांवरिया पैनल ने सफल आयोजन पर कावड़ यात्रा में पधारें सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया.
indoremeripehchan.in