इंदौर
नगर निगम राजस्व विभाग को ₹3 करोड़ की राशि का ई-पेमेंट के माध्यम से मिली, विधायक ने जताया आभार
paliwalwani
इंदौर. शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आई.टी.आई.) इंदौर, नंदा नगर परिक्षेत्र में स्थित संपत्तियों के लंबित प्रकरण के निराकरण में विधायक श्री रमेश मेंदाला का अहम रोल रहा. उन्होंने अपने अर्थक प्रयासों के चलते इंदौर नगर पालिक निगम के खजाने में एक बड़ी राशि जमा कराई, निगम गलियारों में इस सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा हो रही है. नगर निगम राजस्व कर के रूप में लगभग ₹3 करोड़ की राशि का ई-पेमेंट के माध्यम से सफलतापूर्वक भुगतान प्राप्त हुआ.
यह राजस्व राशि नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न विकास एवं जनहितकारी कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगी तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार में सहायक सिद्ध होगी।इस अवसर पर एम.आई.सी. सदस्य श्री राजेंद्र राठौड़ जी, संस्था की प्राचार्य श्रीमती रीना सोलंकी जी एवं प्रशिक्षण अधिकारी श्री संजय जैन जी की गरिमामयी उपस्थिति रही. सभी ने समयबद्ध कर भुगतान हेतु संस्था के सहयोग की सराहना की.





