📅 Friday, 23 October 2026 | 02:18 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,915.41 ▼ -333.98 (-0.46%) • निफ्टी 50: 22,546.20 ▼ -141.45 (-0.62%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,660 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,300 • 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
इंदौर

भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ इंदौर को राज्य मुख्यालय से मान्यता मिलने पर हर्ष

📅 29 May 2026, 01:34 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ इंदौर को राज्य मुख्यालय से मान्यता मिलने पर हर्ष
भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ इंदौर को राज्य मुख्यालय से मान्यता मिलने पर हर्ष

पुलकित पुरोहित- शुभम व्यास

इंदौर. भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ इंदौर को राज्य मुख्यालय से मान्यता प्राप्त होने पर जिला संघ कार्यालय पर सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर, सभी को बधाई दी. 

भारत स्काउट एवं गाइड्स मध्य प्रदेश राज्य सचिव श्री बीएल शर्मा ने भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ इंदौर के निर्वाचन संपन्न होने पर बधाई देते हुए जिला संघ की मान्यता दिनांक 30.10.2026 से 29.10.2030 तक प्रदान की जाती है...! जैसा की पत्र इंदौर पहुंचा तो निर्वाचित पदाधिकारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई...और सभी ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया.

राज्य मुख्यायुक्त का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर जिलासंघ अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र अडसूरे, उपाध्यक्ष श्री प्रमोद एल जाट, जिला सचिव दिलीप मेहता, कोषाध्यक्ष हेमंत मुरमकर, जिला आयुक्त अनिल बागोरा, जिला संगठन आयुक्त प्रमोद गंगराड़े, यश जोशी, सयुंक्त सचिव वैजयंती गहलोत राजेश नरगेर, महेश जोशी, कैलाश पालीवाल, मेहुल जायसवाल आदि उपस्थित थे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें