Sunday, 31 May 2026

उत्तर प्रदेश

बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक : मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट

paliwalwani
बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक : मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट
बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक : मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड.

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में देर रात से हो रही लगातार बारिश और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के चलते केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया है. अधिकारियों के अनुसार मौसम की स्थिति सामान्य होने और यात्रा मार्ग को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी.

4 महीने में रिकॉर्डतोड़ बारिश

बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में पिछले 4 महीने में सामान्य से 45 प्रतिशत ज्यादा बारिश रिकॉर्ड में रही है. वहीं पिछले दिनों देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, काशीपुर समेत कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा. लेकिन पिछले 48 घंटे में मौसम का मिजाज बदला और कई इलाकों में झमाझम बारिश रिकॉर्ड हुई है.

गढ़वाल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले में देर रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन और अन्य जोखिमों की आशंका बढ़ गई है. इसी को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है.

यात्रा मार्ग और पड़ाव स्थलों पर 24 घंटे निगरानी : गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप

गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है. उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और मौसम सामान्य होने तक निर्धारित होल्डिंग क्षेत्रों एवं सुरक्षित स्थानों पर ही रुके रहें.

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारनाथ धाम और पूरी केदारघाटी सहित रुद्रप्रयाग जिले अधिकांश क्षेत्रों में गत शनिवार से लगातार बारिश हो रही है. जिसके कारण प्रशासन ने फिलहाल केदारनाथ यात्रा पर अस्थाई रोक लगा दी है.

प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए हजारों श्रद्धालुओं को गुप्तकाशी, फाटा, रामपुर, शेरसी, सोनप्रयाग और गौरीकुंड जैसे सुरक्षित होल्डिंग इलाकों में रोक दिया है. वहीं दूसरी ओर, केदारनाथ धाम से लौट रहे यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से सुरक्षित नीचे लाया जा रहा है. जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आपदा प्रबंधन और अन्य विभागों की टीमें अलर्ट मोड में हैं.

यात्रा मार्ग और पड़ाव स्थलों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है. प्रशासन ने साफ किया है कि मौसम सुधरने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी.

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News