📅 Wednesday, 04 November 2026 | 04:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,140 • 🥈 चांदी (1kg): ₹184,200 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
चित्तौड़गढ़

पालीवाल दंपत्ति की स्मृति में 101 यूनिट रक्तदान

📅 26 June 2023, 12:50 AM • ✍️ मधुसूदन पालीवाल • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल दंपत्ति की स्मृति में 101 यूनिट रक्तदान
पालीवाल दंपत्ति की स्मृति में 101 यूनिट रक्तदान

अरनिया जोशी : मधुसूदन पालीवाल

  • हितकारी सेवा संस्थान द्वारा अरनिया जोशी गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। संस्थान के सचिव सत्यनारायण शर्मा ने पालीवाल वाणी को बताया कि स्व. समाजसेवी दंपत्ति बंशीलाल पालीवाल व धर्मपत्नी अंबादेवी पालीवाल की स्मृति में पुत्र कैलाशचंद्र पालीवाल , पारस पालीवाल, दिनेशचंद्र पालीवाल एवं विकास कुमार के सौजन्य से शिविर का आयोजन किया गया.

  • कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया और पालीवाल दंपत्ति को श्रद्धांजलि अर्पित की. कृपलानी ने हितकारी सेवा संस्थान के मानव हितार्थ कार्य की सराहना की व रक्तदान को श्रेष्ठ व जीवनदायी सेवाकार्य बताया. उन्होंने आह्वान किया कि रक्तदान भी एक स्वस्थ व्यक्ति ही कर सकता है. इसलिए अवसर मिलने पर इसके द्वारा पुण्य अर्जित करें.

    इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, जिला महामंत्री रोशन राठौर, बजरंगदल जिला मंत्री मानवेंद्रसिंह चौहान, जिला सहमंत्री भरत पालीवाल, संस्थान के अध्यक्ष मधुसूदन पालीवाल, सुंदर चारण माैजूद थे.

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें