📅 Saturday, 31 October 2026 | 07:45 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
आपकी कलम

आज की चाणक्य नीति : तीन बाते कौन सी हैं, आइए जानते हैं

📅 15 November 2022, 01:59 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज की चाणक्य नीति : तीन बाते कौन सी हैं, आइए जानते हैं
आज की चाणक्य नीति : तीन बाते कौन सी हैं, आइए जानते हैं

चाणक्य नीति कहती है कि मनुष्य का जीवन महत्वपूर्ण है. जो इस जीवन के महत्व को समझता है, वो जीवन में सफलता के साथ- साथ मान सम्मान भी प्राप्त करते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में सफलता उसी व्यक्ति को मिलती है जो अवगुणों से दूर रहकर अच्छे गुणों को अपनाता है. चाणक्य के अनुसार जो इन बातों को अपने जीवन में उतार लेता है, उसके लिए कठिन से कठिन लक्ष्य भी आसान हो जाता है. ये तीन बाते कौन सी हैं, आइए जानते हैं-

अनुशासन : चाणक्य नीति कहती है कि जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व है. अनुशासन व्यक्ति को सफल बनाने के लिए प्रेरित करता है. जो लोग अपना प्रत्येक कार्य समय पर करते हैं, उन्हें कभी निराशा का सामना नहीं करना पड़ता है. अनुशासन व्यक्ति को जीवन में समय की क्या भूमिका है इस बारे में भी बताता है. जो लोग अनुशासन को भूलकर आलस से घिरे रहते हैं, उन्हें सफलता प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है. अनुशासन का पालन करने वाले सदैव अपने कार्यों को समय पर पूर्ण करते हैं. समय पर कार्यों को पूरा करने वालों को आसानी से सफलता प्राप्त होती है. 

योजना बनाकर कार्य करना : चाणक्य नीति कहती है जो लोग हर कार्य की योजना बनाते हैं और उसी योजना के अनुसार कार्यों को पूर्ण करते हैं, वे बहुत जल्द सफलता प्राप्त करते हैं. जीवन जो सफलता के शिखर पर है, उन्हें देखें तो पाएंगे कि वे हर कार्य की योजना बनाते हैं और फिर इस योजना पर अमल करते हुए कार्य को पूरा करते हैं. योजना बनाकर कार्य करने से सफलता मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है.

विनम्रता : चाणक्य नीति के अनुसार विनम्रता व्यक्ति के अच्छे गुणों को निखारती है. विनम्र व्यक्ति, सभी का प्रिय होता है. विनम्रता एक श्रेष्ठ गुण माना गया है. विनम्र व्यक्ति कभी विचलित नहीं होता है. सभी से प्रेम करता है. ऐसे लोग अच्छे नेतृत्वकर्ता होते हैं. ये बड़ी जिम्मेदारियों को बहुत ही आसानी से निभाते हैं. ऐसे लोग बहुत जल्द शिखर पर पहुंचते हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें