📅 Tuesday, 27 October 2026 | 01:15 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,603.65 ▲ +479.85 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,720.30 ▲ +120.30 (+0.53%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,370 • 🥈 चांदी (1kg): ₹196,500 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट की सड़कों पर छाया सन्नाटा : प्रधानमंत्री की अपील पर जले घर-घर दीपक

📅 06 April 2020, 02:46 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट की सड़कों पर छाया सन्नाटा : प्रधानमंत्री की अपील पर जले घर-घर दीपक
आमेट की सड़कों पर छाया सन्नाटा : प्रधानमंत्री की अपील पर जले घर-घर दीपक

आमेट। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रविवार रात्रि 9 बजे 9 मिनट के लिए लाइट बंद रखकर अपने घरों में रोशनी हेतु दीपक, मोमबत्ती, मोबाइल की टोर्च जलाने की अपील का असर पुरे देश में देखने को मिला वही आमेट की जनता ने प्रधानमंत्री जी के समर्थन में रात्रि को 9 बजे आमेट उपखंड मुख्यालय सहित क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों मे रोशनी के लिए लोगों ने बडें उमंग व उत्साह के साथ भारत माता के जयकारो एवं भव्य आतिशबाजी करतें अपने घरों के छतों पर बालकनियों में दीप, मोमबत्ती जला प्रकाशोत्सव मनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ऐतिहासिक समर्थन दिया। आमेट के रामद्वारा, लक्ष्मीबाजार, बस व रेलवे स्टेशन, पौबाग, क्षेत्र, वीरपत्ता सर्कल, विवेकानंद सर्कल, ग़ांधी चौराहा, सब्जी मंडी, गणेश चौक, बड़ी पोल, पिपली पोल की आबादी क्षेत्रों में महिलाओं, पुरुषो व बालको में इस कार्य को उत्सापूर्वक मनाते हुए लोगों ने अपने- अपने घरों की छतों पर दीपक जलाकर देश भर में फैल रही कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी को हराने के लिए ऐतिहासिक समर्थन दिया। वहीं लॉक डाउन के चलतें रविवार को 12 वें दिन भी आमेट के मुख्य चौराहो, गली, मोहल्लों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में कैद होकर दिन भर टीवी पर मनोरंजन कर रहे है, वही बच्चों का बूरा हाल है। 

आमेट की सड़कों पर छाया सन्नाटा : प्रधानमंत्री की अपील पर जले घर-घर दीपक

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !! 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें