📅 Saturday, 07 November 2026 | 11:44 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : तुलसी अमृत विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट में कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता का आयोजन

📅 23 September 2025, 11:40 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : तुलसी अमृत विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट में कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता का आयोजन
Amet News : तुलसी अमृत विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट में कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता का आयोजन

आमेट. तुलसी अमृत विद्यापीठ में कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती मिनाक्षी झंवर, शाला अध्यक्ष मनसुख लाल बम्ब, प्रधानाचार्य प्रहलाद चंद्र शर्मा,विद्या गर्ग, रिया शर्मा, पूर्ण कला, संध्या ने फीता काटकर किया।

इस प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से पांचवी तक के बच्चों ने विदाउट फायर स्वादिष्ट व लजीज व्यंजन बनाएं। इस प्रतियोगिता में बच्चों को बिना आग की सहायता से विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने थे सभी बच्चों ने बड़े ही उत्साह व उमंग के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों द्वारा बनाएं गए तरह तरह के व्यंजन ओरियो चॉकलेट डेजर्ट, वेजीटेबल एण्ड फूट सेलिड, चॉकलेट सैंडविच खाखरा चाट, कॉर्न चाट, ऑरियो बाल्स/ शेक नाचोज चाट, कुकुम्बर बोट बनाकर उनका अपनी कक्षाओं में सजाकर प्रदर्शन किया।

इस में बच्चों ने बड़े ही उत्साह व उमंग के साथ प्रातियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उदेश्य छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और रूचि के नये क्षेत्रों का पता लगाने और भोजन के पोषण मूल्यों के बारें में जागरूकता पैदा करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। श्रीमती मिनाक्षी झंवर, श्रीमती विद्या गर्ग व रिया शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। 

प्रतियोगिता विंग इंचार्ज मनु सांखला के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुई। विद्यालय प्रबन्धक, प्रधानाचार्य व मुख्य अतिथि द्वारा नन्हे नन्हें बच्चों व शिक्षकों के इस अथक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशसा की गई।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें