📅 Saturday, 07 November 2026 | 11:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : बांडा में प्रधानाचार्य स्थानांतरण पर भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन

📅 01 October 2025, 12:20 PM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : बांडा में प्रधानाचार्य स्थानांतरण  पर भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन
Amet News : बांडा में प्रधानाचार्य स्थानांतरण पर भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन

डीजे व घोड़े पर विदाई समारोह बड़ी धूमधाम से ग्रामीणों ने दी विदाई

आमेट. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांडा में प्राचार्य रहे प्रेम प्रकाश  गुर्जर के स्थानांतरण अवसर पर भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन हुआ।

प्रेम प्रकाश गुर्जर का शिक्षा-जगत में योगदान, विद्यार्थियों के प्रति आत्मीयता और संगठनात्मक कार्यशैली सदैव प्रेरणादायी रही है। बांडा में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विद्यालय को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया और अनुशासन, सादगी एवं संवेदनशील नेतृत्व का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

ग्रामवासियों व विद्यालय परिवार ने उन्हें घोड़ी पर बिठाकर, डीजे बजाकर, और भव्य शोभायात्रा के साथ ऐतिहासिक सम्मान प्रदान किया। यह दृश्य गुरु-शिष्य परंपरा और गाँव की आत्मीयता का जीवंत उदाहरण बन गया।

मंच पर आयोजित समारोह में सभी वक्ताओं ने  प्रेम प्रकाश गुर्जर के व्यक्तित्व, सेवाभाव और नेतृत्व क्षमता की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ कीं। विद्यालय परिवार ने उन्हें शाल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर कृतज्ञता व्यक्त की। अब वे अपने नवीन कार्यस्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हर्ष (जिला सीकर) में प्राचार्य पद का दायित्व संभालेंगे।

इस अवसर पर प्रेम प्रकाश गुर्जर ने भावुक शब्दों में बांडा विद्यालय परिवार और ग्रामवासियों का आभार जताया और शिक्षा व समाजहित में निरंतर समर्पण से कार्य करते रहने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार, विद्यार्थी, ग्रामवासी और अनेक गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal

  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें