📅 Saturday, 07 November 2026 | 11:33 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : बेडच का नाका की 1485.28 लाख की तकनिकी स्वीकृति जारी

📅 01 October 2025, 12:22 PM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : बेडच का नाका की 1485.28 लाख की तकनिकी स्वीकृति जारी
Amet News : बेडच का नाका की 1485.28 लाख की तकनिकी स्वीकृति जारी

आमेट. कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड के अथक प्रयास से बेडच का नाका डेम हेतु 1485.28 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी। 

 कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बजट घोषणा 2024 25 के तहत बेडच का नाका की विभागीय व वित्तीय स्वीकृति पूर्व मे जारी हो चुकी थी अब तकनिकी स्वीकृति भी जारी हो गई है जिसके प्रथम चरण में बेडच का नाका हेतु जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने डेम बनाने के लिए 1485.28 लाख की वित्तीय स्वीकृति जल संसाधन विभाग को जारी की है। डैम के प्रथम चरण का कार्य जल संसाधन विभाग के द्वारा किया जाएगा।

विधायक राठौड ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि डेम हेतु शीघ्र टेंडर प्रक्रिया होगी तथा अति शीघ्र इस डैम का कार्य भी चालू होगा। आपको बता दें कि विधायक राठौड के अथक प्रयास से बनने वाले इस डेम से कुंभलगढ़ एवं चारभुजा क्षेत्र के सैकड़ो गांव में शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

डेम की वित्तीय स्वीकृति जारी होने पर प्रधान कमला दसाना, उपप्रधान शांतिलाल भील, बब्बर सिंह मोरचा, प्रेमसुख शर्मा, बब्बर सिंह खरवड़, केसरसिंह दसाना, दिलीपसिंह झाला, पनकी देवी दसाना,धर्मचंद सेन, बीसन सिंह राणावत, रणजीतसिंह कलथाना, दीनदयाल गिरी, सोहनलाल गुर्जर, किशन पंचोली, जय किशन गुर्जर, घनश्याम गुर्जर, प्रभु लाल गुर्जर, भोपाल सिंह सोलंकी, किशन भंडारी, सहित क्षेत्र वासियों ने विधायक राठौड को धन्यवाद देते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal

  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें