📅 Tuesday, 03 November 2026 | 04:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,470 • 🥈 चांदी (1kg): ₹181,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
आमेट

paliwal news : पालीवाल समाज संस्था मेवाड़ की दो दिवसीय (दशम) खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

📅 08 January 2025, 10:24 AM • ✍️ Kishan paliwal. M. Ajnabee • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
paliwal news : पालीवाल समाज संस्था मेवाड़ की दो दिवसीय (दशम) खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
paliwal news : पालीवाल समाज संस्था मेवाड़ की दो दिवसीय (दशम) खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

Kishan paliwal. M. Ajnabee

आमेट. पालीवाल समाज 44 श्रेणी की दशम खेलकूद प्रतियोगिता ग्रीन विला रिसोट भलावतों का खेड़ा मैं दो दिवसीय पालीवाल समाज की खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। 

अखिल भारतीय पालीवाल समाज 44 श्रेणी संस्था मेवाड़ राजसमंद के मीडिया प्रभारी किशन पालीवाल (आमेट) ने बताया कि पालीवाल समाज 44 श्रेणी की दो दिवसीय दशम खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पन्नालाल जोशी एवं पालीवाल समाज के महामंत्री सेवाराम बागोरा के उपस्थित रहे।

खेलकूद प्रतियोगिता में उपस्थित सभी समाज के पदाधिकारीयों का तिलक उपरना से स्वागत किया गया । वहीं पालीवाल समाज 24 श्रेणी की नवीन कार्यकारिणी का भी तिलक लगा ऊपरना पहना कर स्वागत किया गया। वहीं पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड़ मंडल राजसमंद के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर बागोरा व किशन पालीवाल का समाज के द्वारा तिलक लगाकर ऊपर ना पहना कर स्वागत किया गया।

खेल मंत्री भगवती लाल जोशी ने प्रतियोगिता में विजयी हुए प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरण किए एवं खेल संरक्षक शांतिलाल जोशी (नाथुवास) प्रतियोगिताओं का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसमें वॉलीबॉल समेशीग मैं वागोल की टीम विजेता रही। दडवल की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में गुडला की टीम प्रथम रही एवं नाथुवास दूसरे स्थान पर रही, वॉलीबॉल शूटिंग में बामन टुकड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और खटामला की टीम ने उपविजेता का खिताब जीता।

बालिका वर्ग में धायला की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं उथनोल की टीम में दूसरा स्थान पर अपना कब्जा बरकरार रखा। प्रतियोगिता के इस अवसर पर चोखला कार्यकारिणी के समस्त अतिथियों का तिलक एवं उपरना के द्वारा स्वागत सत्कार किया गया । वहीं भारत कुमार जोशी के परिवार द्वारा सभी मेहमानों का भाव पूरा स्वागत करते हुए भगवान श्रीनाथजी की छवि भेट की तथा खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

समाज के शिक्षावादी रामचंद्र पानेरी ने अपने विचार व्यक्त किया तथा समाज के अध्यक्ष शंकरलाल पुरोहित (बड़ा भानुजा) ने अध्यक्ष उद्बोधन करते हुए अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज सुधार एवं सामूहिक विवाह पर प्रबल जोड़ दिया गया । इस मौके पर बगोल चौंखला के मंत्री सुंदरलाल पुरोहित ने अपने विचार व्यक्त कर सभी अतिथियों का भाव पूर्ण स्वागत  प्रदान किया।

चोखला के अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित ने इस आयोजन को लेकर पूरे चौखला के लोगों का आभार प्रकट किया। और इस कार्यक्रम में सबसे ज्यादा मेहनत और प्रयासों के लिए युवा अध्यक्ष  जगदीश पालीवाल सिरोला वाले ने जो योगदान दिया उसके लिए पूरा समाज हार्दिक आभार प्रकट  किया।

वही रात्रि कार्यक्रम अमर सिंह राठौड़ की खेल का मंचन करने वाले कलाकारों द्वारा जो प्रस्तुतियां दी उन सभी कलाकारों का समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा करताल धवनी से स्वागत और सत्कार किया गया। तथा अमर सिंह की भूमिका निभाने वाले पंडित अशोक पुरोहित का हार्दिक आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर मेवाड़ क्षेत्र के सभी पालीवाल समाज के प्रत्येक गांव से उपस्थित हुए समाज जनों का वह वागोल चोखलै के 23 गांव के द्वारा आयोजित इस खेल की प्रतियोगिता में बीड़ा उठाने वाले इकाई अध्यक्षों का भी स्वागत किया गया । तथा मुख्य रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा साथियों का आभार प्रकट किया गया। मंच का संचालन विष्णु पालीवाल (धायला) ने किया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें