उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद : दो बच्चों के बाप को हुआ नाबालिग लड़की से प्यार, शादी से किया इनकार तो मारी गोली

Pushplata

गाजियाबाद : गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में एक शादीशुदा शख्स ने नाबालिग लड़की को गोली मार दी।  आरोपी शख्स दो बच्चों का बाप है और उसे एक लड़की से प्यार हो गया था। फिलहाल खबर यह है कि हालत गंभीर होने के बाद लड़की को दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। लड़की और उसके बीच एक साल पहले सोशल साइट इंस्टाग्राम पर बात शुरू हुई थी। दोनों एक ही मुहल्ले के रहने वाले हैं। आरोपी रवि ने खुद को अविवाहित बताते हुए लड़की को अपने झांसे में लिया था। 

जानकारी के अनुसार 

जानकारी यह है कि आरोपी रवि लड़की को शादी करने का झांसा देता रहा। जब लड़की को पता चला कि रवि शादीशुदा है तो उसने बात करना बंद कर दिया। इसके बाद रवि ने उसे उससे शादी करने के लिए कहा। लड़की की मां के मुताबिक रवि बुधवार को लड़की के घर पहुंचा और शादी करने के लिए कहा। मना किए जाने पर उसने लड़की को गोली मार दी। गोली मारने के बाद वह फरार हो गया और लड़की को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने बताया कि लड़की के साथ रवि का संपर्क इंस्टाग्राम पर हुआ था, वह खुद की शादी होने के बावजूद लड़की पर दबाव बना रहा था। जब वह नहीं मानी तो उसने गोली मार कर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। लड़की एक गरीब परिवार से है और सिर्फ 8वीं क्लास तक पढ़ सकी है। फिलहाल दिल्ली के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News