Saturday, 28 March 2026

उत्तर प्रदेश

ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल ने किया वर्ष 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित

paliwalwani
ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल ने किया वर्ष 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित
ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल ने किया वर्ष 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश.

खेकड़ा क्षेत्र के मवीकलां गांव में स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में वर्ष 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नीरज शर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष बागपत, ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल मवीकलां के प्रबंधक जय सिंह शर्मा, देवेंद्र त्यागी जिला पंचायत सदस्य बागपत, रामकुमार शर्मा प्रबंधक ज्ञान ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल घिटोरा, विद्यालय के प्रिंसिपल ब्रिजेश कुमार शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, देवदत्त शर्मा अध्यक्ष ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल मवीकलां, कमल त्रिपाठी प्रबंध समिति एम एम कॉलेज खेकड़ा, उमाशंकर शर्मा, संजय शर्मा उपप्रबंधक एम एम डिग्री कॉलेज खेकड़ा, दिनेश शर्मा एम एम कॉलेज खेकड़ा, संतराम धामा प्रबंधक सीडीएस पब्लिक स्कूल मसूरी ने संयुक रूप से किया।

प्रत्येक कक्षा में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए बच्चों को मेडल पहनाकर व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आए बच्चों को भी पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर विद्यालय परिवार के रामकिशोर शर्मा, ओमबीरी, संगीता शर्मा, शिवानी कश्यप, मानसी ठाकुर, शालू धामा, इंदु शर्मा, रवि मलिक, दीपा जैन, दीपाली, राखी शर्मा, मंजू आदि का सहयोग रहा।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News