इंदौर
भागवत प्रीमियर लीग BPL Season-2 का भव्य आगाज़ : श्री चारभुजा मंदिर परिसर में हुआ ट्रॉफी अनावरण
paliwalwani
Anil Bagora-Sunil Paliwal
इंदौर. श्री चारभुजा मंदिर परिसर में भागवत प्रीमियर लीग (BPL) के द्वितीय संस्करण का भव्य एवं उत्साहर्जनक शाानदार शुरुआत हुई. इस अवसर पर दिनांक 6 मई से 10 मई 2026 तक विंग्स टर्फ इंदौर, मध्य प्रदेश (चाणक्यपुरी चौराहा) में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 17 टीमों ने अपनी आकर्षक जर्सी में ट्रॉफी अनावरण समारोह में अपनी उत्साहपूर्वक मौजूदगी दर्ज कराकर आयोजन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री विष्णु जोशी द्वारा स्वस्तिवाचन पाठ से हुआ, वहीं पंडित श्री भरत जी द्वारा शंखनाद कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया. इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति श्री राकेश पांचाल (पांचाल मसाले) एवं भारत एक्सप्रेस के चीफ एडिटर श्री सुदेश तिवारी विशेष रूप से मौजूद रहे.
कार्यक्रम में पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के सबसे लोकप्रिय अध्यक्ष श्री भूरालाल व्यास एवं मंत्री श्री विजय शंकर जोशी, भाजपा नेता एवं भवन मंत्री श्री मुकेश उपाध्याय, श्री शिव जोशी, श्री संतोष जोशी, श्री मनीष जोशी एवं पालीवाल समाज के टाइगर एवं भागवत सेवा समिति के संरक्षक श्री लक्ष्मीनारायण व्यास, श्री कृष्णकांत जोशी, अध्यक्ष श्री संतोष बागोरा, प्रभारी श्री करुणानिधि जोशी मंचासीन रहे. अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सामाजिक एकता और युवा शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, इस आयोजन को समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला बताया.
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न घोषणाएं भी की गईं. संरक्षक श्री लक्ष्मी नारायण जी व्यास ने विजेता टीम के लिए ₹21,000 एवं उपविजेता के लिए ₹11,000 नगद पुरस्कार की घोषणा की. वहीं चारभुजा पैदल यात्री संघ के श्री संतोष जोशी ने विजेता टीम एवं समिति के लिए इंदौर से गढ़बोर श्री चारभुजा नाथ दर्शन हेतु एसी बस की व्यवस्था की घोषणा की. सांवरिया रामायण मंडल की ओर से श्री मुकेश उपाध्याय ने विजेता को ₹11,000 एवं उपविजेता को ₹5,000 देने की घोषणा की.
इस आयोजन में प्रायोजकों के रूप में श्री स्वीट्स के संचालक श्री पुरुषोत्तम पुरोहित, पांचाल मसाले के श्री राकेश पांचाल, प्रॉपर्टी फेयर के श्री आशीष बागोरा एवं जनसंचार न्यूज़ के श्री रूद्र तिवारी का विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम में मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति भी देखने को मिली, जिसमें पालीवाल ब्राह्मण समाज महिला संकाय की अध्यक्ष झमकू जोशी (जीजी) एवं भागवत सेवा समिति महिला संकाय की अध्यक्ष श्रीमती रीना जोशी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं.
जैसे ही मुख्य अतिथियों द्वारा ट्रॉफी का अनावरण किया गया, पूरे परिसर में उत्साह की लहर दौड़ गई. सभी टीमों के कप्तानों एवं खिलाड़ियों ने अतिथियों के साथ फोटो सेशन में भाग लिया और मंच पर ट्रॉफी के साथ यादगार पल साझा किए.
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री कपिल पुरोहित द्वारा किया गया, स्वागत भाषण श्री जयेश व्यास ने दिया एवं आभार प्रदर्शन श्री भास्कर जोशी ने किया. कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया. समाजजन इस पूरे आयोजन को जनसंसार न्यूज़ के यूट्यूब चौनल पर दिनांक 6 मई से 10 मई 2026 तक लाइव प्रसारण देख सकेंगे.
इस सफल आयोजन के पीछे भागवत सेवा समिति की पूरी टीम की अथक मेहनत सराहनीय रही. विशेष रूप से अध्यक्ष श्री संतोष बागोरा, प्रभारी श्री करुणानिधि जोशी, वरिष्ठ सदस्य श्री मनीष दवे, श्री कमलेश जोशी, श्री घनश्याम बागोरा, श्री सचिन सिलोरा, श्री जयेश व्यास, श्री भास्कर जोशी, श्री मुकेश जोशी, श्री दिनेश दवे, श्री हेमंत दवे, श्री हेमंत व्यास, श्री घनश्याम पुरोहित, श्री प्रवीण पुरोहित, श्री राकेश दवे, श्री भूपेंद्र व्यास, श्री राकेश पुरोहित, श्री प्रेम व्यास, श्री निलेश व्यास, श्री पियूष बागोरा एवं श्री ऋतिक जोशी एवं सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. उक्त जानकारी श्री जयेश व्यास, कपिल पुरोहित एवं श्री भास्कर जोशी ने पालीवाल वाणी को दी.





