Saturday, 28 March 2026

उत्तर प्रदेश

धूमधाम के साथ मनाया गया ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल घिटौरा का वार्षिकोत्सव

paliwalwani
धूमधाम के साथ मनाया गया ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल घिटौरा का वार्षिकोत्सव
धूमधाम के साथ मनाया गया ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल घिटौरा का वार्षिकोत्सव

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश.

खेकड़ा तहसील के घिटौरा गांव में स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र त्यागी ने मुख्य अतिथि, एमएम डिग्री कॉलेज खेकड़ा के अध्यक्ष व ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल मवीकलां के प्रधानाचार्य ब्रिजेश शर्मा और भाजपा नेता व सुप्रसिद्ध समाजसेवी नवीन चौधरी ने विशिष्ट अतिथि, महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, एमएम डिग्री कॉलेज खेकड़ा कार्यकारिणी सदस्य कमलकान्त त्रिपाठी, सीडीएस पब्लिक स्कूल हसनपुर मसूरी के प्रधानाचार्य संतकुमार धामा, सुन्हेड़ा के प्रमुख समाजसेवी रणवीर सिंह व अनन्त आर्य ने सम्मानित अतिथि के रूप में शिरकत की।

ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के मैनेजर रामकुमार शर्मा व प्रधानाचार्य मुकेश कुमार सिंघल ने आये अतिथियों का तिलक लगाकर, माला व पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया। स्कूल प्रबन्ध समिति व आये अतिथियों द्वारा मां दुर्गा जी की पूजा कर व मां सरस्वती जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जविलत कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत व समाज में फैली कुरूतियों को मिटाने के लिए सामाजिक जागरूकता के एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

इस अवसर वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जमकर प्रशंसा की। स्कूल के प्रबन्धक रामकुमार शर्मा ने कहा कि उनका स्कूल हमेशा से ही प्रयासरत रहा है कि शिक्षा बच्चों के लिए बोझ न होकर आनंददायक होनी चाहिए।

उनका स्कूल, स्कूली शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के बौद्धिक, भावनात्मक और शारीरिक विकास पर भी विशेष ध्यान देता है और नैतिक शिक्षा के माध्यम से अच्छे संस्कार भी बच्चों को प्रदान किये जाते है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्कूल की कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, स्कूल में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों, स्कूल टॉप करने वाले विद्यार्थियों व स्कूल के स्टॉफ को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन विभा व रिंकी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर शिक्षक जौनी, शिक्षक मुकेश कुमार, सचिन शर्मा, अभिनव सिंघल, मनवीर, सतेन्द्र, प्रवीण, रिंकू, धर्मेन्द्र, नवीन, हर्ष, सीमा शर्मा, मेघा सिंघल, रिंकी शर्मा, विभा, रिंकी, अंजली, निधी, काजल, मौसम, शैली, हर्षिता, आंचल, पायल, सारिका, सुरेन्द्र प्रधान, बलीचन्द, महेन्द्र, जयनिवास नेताजी, आदेश बैसला, पीतम शर्मा, ब्रजपाल बैसला, कमल शर्मा सहित सैंकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News