📅 Sunday, 27 September 2026 | 03:51 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार का भव्य आयोजन दिल्ली में हुआ

📅 28 March 2026, 12:19 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार का भव्य आयोजन दिल्ली में हुआ
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार का भव्य आयोजन दिल्ली में हुआ

विवेक जैन

नई दिल्ली.

शहीद दिवस के पावन अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आदित्यनाथ झा ट्रस्ट द्वारा “राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार” समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु एवं अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने दो मिनट का मौन रखकर देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को नमन किया।

संस्था के सचिव डॉ भरत झा ने कहा कि इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में साहसिक कार्य करने वाले चयनित व्यक्तियों को “राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। समाजसेवी कमल शर्मा ने कहा कि यह सम्मान उन लोगों को समर्पित है जिन्होंने अपने साहस, सेवा और समर्पण से समाज में एक मिसाल कायम की है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे विशिष्ट परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव, सुलभ सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन की संयोजिका नित्या पाठक, दिल्ली फायर सर्विस के पूर्व चीफ डॉ.धर्मपाल भारद्वाज,दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

रेल सेवा से जुड़े वरिष्ठ समाजसेवी टीएन पांडेय, समाजसेवी एवं महिला नेत्री मंजू छिब्बर, समाजसेवी कृष्ण राणा, युवा नेता जतिन राणा, शिक्षाविद संगीता देवी, जेपीएच के डायरेक्टर मनोज मेंदिराता, सर्वपालक संस्था की अध्यक्षा शीला जैन, बैटर टुमारो फाउंडेशन, समाजसेवी वरिष्ठ अधिवक्ता विनय कुमार दुबे, बैटर टूमोरो फाउंडेशन की संस्थापक डॉ ममता सिंह, ली क्रिस्ट हॉस्पिटल के चेयरमैन पंकज अग्रवाल, दीप्ति शर्मा,  शिक्षाविद डॉ रवि कुमार, डॉ प्रिया माथुर को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।

कमल शर्मा और टीएन पांडेय ने अपने संबोधन में युवाओं को देशभक्ति, साहस एवं सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित किया। ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी आर्यनाथ झा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के साथ-साथ देश के वीरों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें