📅 Monday, 14 September 2026 | 11:14 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,510 🥈 चांदी (1kg): ₹215,800 🌧️ उज्जैन: 25°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
इंदौर

भीषण गर्मी में स्काउट एवं गाइड ने मानपुर में ठंडा जल सेवा शिविर लगाकर जनता का मन जीता

📅 30 April 2026, 10:44 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भीषण गर्मी में स्काउट एवं गाइड ने मानपुर में ठंडा जल सेवा शिविर लगाकर जनता का मन जीता
भीषण गर्मी में स्काउट एवं गाइड ने मानपुर में ठंडा जल सेवा शिविर लगाकर जनता का मन जीता

अनिल बागोरा

इंदौर. भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ इंदौर के निर्देशानुसार अन्नपूर्णा मंदिर चौराहा मानपुर तहसील महू में भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडा जल सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया, इस पहल का उद्देश्य आमजन, राहगीरों और जरुरतमंदों को राहत पहुँचाना है, इस मुहिम के तहत राहगीरों को शीतल जल मिलने से उन्हें राहत मिली वहीं स्काउट साथियों की जमकर प्रशंसा की गई.

इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में शैक्षणिक गुणों के साथ-साथ मानवीय गुण, सामाजिक गुण और व्यवहारिक गुणों का विकास होता है, जिससे वे सुयोग्य नागरिक बनते हैं, यही नयी शिक्षा नीति 2020 की मंशा भी है. यह शिविर एडवांस स्काउट मास्टर श्री मूलचंद सोलंकी, एडवांस गाइड केप्टैन श्रीमती सीमा अलावा व ब्लॉक ट्रेनिंग काउंलर श्री नारायण दत्त के नेतृत्व में संपन्न हुआ. इसमें मानपुर संकुल के यूनिक स्कूल, माविण् जाफराबाद, माविण् कांकरिया व उमाविण् मानपुर के स्काउट्स एवं गाइड्स ने भाग लिया. प्राचार्य श्री श्याम महोदय ने शिविर हेतु आवश्यक सामग्री उपलब्ध करने में सहयोग प्रदान किया.

कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक व समाजसेवी श्री कमल जाट सर व समाजसेवी श्री विक्रम वर्मा सर तथा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उपस्थित होकर जल ग्रहण किया व सेवा भावना को सर्वाेपरि बताते हुए शिविर की सराहना की. श्री विक्रम वर्मा सर जी ने 2 केम्पर पानी का शुल्क भी अदा किया. उन्होंने गर्मी के दिनों में ऐसे प्रयासों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें