Tuesday, 05 May 2026

ज्योतिषी

आज का दैनिक राशिफल 6 मई 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

paliwalwani
आज का दैनिक राशिफल 6 मई 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 6 मई 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, अपने बीच में ऐसे छिपे हुए शत्रुओं की पहचान का प्रयास करें. नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है, अनुकूल समय में प्रयास करना बेहतर होता है. व्यापारियों की मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. युवाओं को मानसिक रूप से बहुत एक्टिव रहना होगा. मानसिक सक्रियता ही आपको लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करेगी. स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी चल रही है, अधिक काम करने के बजाय तो थोड़ा आराम भी करें. 

● Hindu Rituals : शादीशुदा महिलाएं भूलकर भी शेयर ना करें यह चीजें, प्रभावित हो सकता है वैवाहिक जीवन, जान लें

● Health Tips: स्वाद में कड़वी लेकिन सेहत के लिए अमृत हैं ये पत्तियां, रोज़ इन्हें चबा लें तो Sugar हो जाएगा नॉर्मल, जानिए फायदे

● वचनामृत : गलत निर्णय के कारण प्रतिकूल परिस्थिति में सही कदम उठाएँ...!

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन संगति बिगड़ने के आसार नजर आ रहे हैं, इस पर ध्यान दें, वहीं दूसरी ओर सत्संग करना आपके लिए बेहतर साबित होगा. सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है. ग्राहकों का आवाजाही आपको मुनाफा दिलाएगी, इसलिए ग्राहकों से प्रेम व्यवहार से बात करें. मेडिकल से जुड़े युवा पढ़ाई में कोई लापरवाही न करें, इस समय की गई मेहनत आपको अच्छे परिणाम देगी. माता पिता की जरूरतों का ध्यान रखें, उनकी आवश्यकता की जानकारी कर उसे पूरा करें. 

● भूमि आंवला पेट के रोगों के लिए चमत्कारी औषधि : फायदे और सेवन का सही तरीका

 

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन रुचि के कामों को करना चाहिए, ऐसा करने से अच्छा महसूस करेंगे, तो वहीं दूसरी ओर मन का विचलन भी दूर होगा. सकारात्मक ऊर्जा अनुभव करेंगे. बॉस की ओर से सराहना पा सकेंगे, किसी नए कार्य की जिम्मेदारी भी मिलेगी. लोन लेने के लिए अप्लाई करने वाले कारोबारियों को शुभ सूचना मिल सकती है. हो सकता है उनका लोन स्वीकृत हो जाए. शुगर पेशेंट खानपान को लेकर नियमित रहें, मीठे से परहेज रखते हुए दिनचर्या में थोड़ा टहलना भी शामिल करें. 

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

● Health Tips: खाली पेट इन 5 ड्राई फ्रूट्स को खाना कर दें शुरू, दिल से दिमाग तक हो जाएगा सुपरएक्टिव, जानिए फायदे

● Hindu Rituals : शादीशुदा महिलाएं भूलकर भी शेयर ना करें यह चीजें, प्रभावित हो सकता है वैवाहिक जीवन, जान लें

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन यारी दोस्ती देख सुन कर ही करनी चाहिए. ऑफिस में प्रोफेशनली काम करना चाहिए, क्योंकि इमोशनल होकर काम करने से अपना बेस्ट इनपुट नहीं दे सकेंगे. व्यापारिक मामलों को लेकर आपको सतर्क रहना है किसी पर भी अधिक भरोसा न करें क्योंकि अधिक भरोसा घातक हो सकता है. बच्चों को बहुत अधिक आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स से दूर रहना चाहिए, गला खराब होने की आशंका है. परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, किसी समारोह में शामिल होने से परिवार का प्रेम और भी बढ़ेगा. 

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन सभी के साथ विनम्र स्वभाव रिश्तों को मजबूत करेगा, ऐसे में अपने स्वभाव की विनम्रता को बनाए रखें. नौकरीपेशा से जुड़े लोग कामों की लिस्ट बनाकर प्लान कर लेना चाहिए, कामों में टेक्नोलॉजी की मदद से अच्छा परिणाम देंगे. नए कारोबार की शुरुआत करने वाले व या कर रहें लोग लाभ कमाने के लिए बिना प्लान के कोई काम नहीं करना है. हेल्थ को लेकर इस राशि के वृद्धों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी लेकिन कोई घबराने वाली बात नहीं है. 

सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अधिक मेहनत करेंगे तभी अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे. निर्णय लेते समय सभी के विचारों को ध्यान में रखें. नौकरीपेशा से जुड़े लोग प्रबंधन क्षमता पर ध्यान रखें, सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहने चाहिए. प्लास्टिक का कारोबार करने वाले व्यापारियों को बड़े सौदे करने का अवसर मिलेगा, तो वहीं तैयारी रखें और स्टॉक पर भी ध्यान दें. स्वास्थ्य में बेवजह की चिंता को पीछे करना होगा, इस राशि की वृद्ध महिला के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें, उनकी तबीयत बिगड़ने की आशंका है. नए रिश्तों को लेकर अभी कुछ समय आपको रुकना चाहिए.

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से लवरेज रहने वाले हैं, ऐसे में जो भी काम उठाएं पूरी शिद्दत से निपटाएं, निस्संदेह सफलता मिलनी तय है. नौकरी की तैयारी में तन मन से लगे रहें, सफलता के आसार हैं, सामान्य ज्ञान मजबूत रखने की जरूरत है. कारोबारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा तो परेशान न हों, इस स्थिति से निजात पाने के रास्ते भी बनेंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से एलर्जी संबंधित परेशानियों को लेकर सचेत रहना चाहिए, दवाएं लेते समय उनकी एक्सपायरी अवश्य चेक कर लें. 

 ● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है, ऐसे में ग्रहों की स्थितियों को समझते हुए तनाव से बचें. किसी की मदद का मौका मिले तो हाथ से जाने न दें, अपनी सामर्थ्य के अनुसार मदद करें. इस राशि के लोगों को हाथ आए काम के साथ ही अपने पेंडिंग काम भी पूरे करने होंगे. व्यापार में मुनाफे के चक्कर में अधिक निवेश करने से बचें, कमाई न हुई तो दुख होगा. संतान की ओर से कोई अच्छा समाचार प्राप्त होने की योग बन रहा है, सभी के साथ खुशी मनाइए. 

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन घूमने और खरीदारी का मूड बनेगा, जाइए और थोड़ी मस्ती करिए. आजीविका के क्षेत्र में नए स्रोत मिलते नजर आएंगे, बस बिना आलस्य किए रास्ते पर चल रहें. व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है, व्यापार में कभी नफा तो कभी नुकसान चलता ही रहता है. युवाओं को उच्च शिक्षा में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता हैं, लेकिन इसको दूर करते हुए आगे बढ़ते जाएं. खानपान में संतुलन बनाए रखें, पेट खराब होने की आशंका है.

सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मीठा बनाकर भगवान को भोग लगाएं और उसका वितरण जितना संभव हो करें. क्रोध में आकर अपना ही नुकसान कर सकते हैं, इसलिए कोशिश करें कि विवाद होने ही न पाएं बल्कि सभी को साथ लेकर चलें. मीडिया के क्षेत्र में जो लोग अवसर की तलाश में हैं, उनका अच्छा समय आ गया है. व्यापार यदि घाटे की ओर जा रहा है तो उसे यूं ही न जाने दें बल्कि छोटे-मोटे बदलाव करें, मुनाफा कमाएं. डिहाइड्रेशन होने की आशंका है, ऐसे में खानपान को संतुलित करें. 

● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा को क्रोध में परिवर्तित होने दें, इस ऊर्जा का उपयोग कुछ क्रिएटिव काम में करें तो अच्छा रहेगा. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ कंपटीशन अधिक रहेगा. कारोबारियों की निवेश करने की इच्छा है तो उन्हें आज रुक जाना ही बेहतर होगा, उन्हें कहीं निवेश नहीं करना चाहिए. सेहत का विशेष ध्यान रखिए और सर्द गर्म जैसी स्थिति में तत्काल इलाज कराएं वर्ना छोटी बीमारी विकट हो सकती है. घर में किसी अपने का आगमन होगा जिसे आप मन में याद कर रहे थे, इससे परिवार में खुशियां बिखरेंगी.  

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक तौर पर संतुलित होना अति आवश्यक है. पुराने लोन को लेकर आप परेशान हैं तो उन्हें खत्म कर पाने में सफल होंगे. ऑफिस में महत्वपूर्ण मीटिंग को लेकर सजग रहना चाहिए, जो भी पूछा जाए उसका उचित उत्तर दें अन्यथा बॉस नाराज हो सकते हैं. सोने चांदी के व्यापारी कुछ परेशान नजर आएंगे, धंधे में ऊंच नीच के लिए तो हमेशा तैयार रहना पड़ता है. बड़े भाई से कहा सुनी की आशंका बनी हुई है, विवादों को बचाने की कोशिश कीजिए. 

● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री... 

● Dream Meaning : सपने में रूपये देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News