Hindu Rituals : शादीशुदा महिलाएं भूलकर भी शेयर ना करें यह चीजें, प्रभावित हो सकता है वैवाहिक जीवन, जान लें
Hindu Rituals : दूसरे लोगों के साथ चीजें बांटना एक अच्छी आदत होती है, लेकिन विवाहित महिलाओं की कुछ आदतें कई बार मुसीबत का कारण बन सकती हैं. यहां तक कि उनके दांपत्य जीवन में दरार आने तक की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जो शादीशुदा महिलाओं को भूलकर भी किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए. ये ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें शेयर करने से आप और आपके पति के रिश्ते में परेशानियां आ सकती हैं.
मांग का सिंदूर
सिंदूर को हिंदू धर्म में सुहाग की निशानी माना जाता है. यह सिंदूर महिलाओं को विवाह के वक्त सबसे पहले अपने पति के हाथ से ही धारण करना चाहिए. इसके अलावा, उन्हें अपना सिंदूर किसी और महिला के साथ भी नहीं बांटना चाहिए. मतलब जिस डिब्बी से वह सिंदूर लगाती हैं, उसे किसी अन्य महिला के हाथ में नहीं देना चाहिए. भगवान को चढ़ाया गया सिंदूर या फिर किसी अन्य डिब्बी से आप दूसरी किसी महिलाओं को दे सकती हैं, लेकिन अपनी डिब्बी का सिंदूर किसी भी महिला के साथ में ना बांटें. मान्यताओं के अनुसार, महिलाओं को किसी के सामने सिंदूर भी नहीं लगाना चाहिए.
काजल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महिलाओं को अपना काजल भी किसी अन्य महिला के साथ बांटना शुभ नहीं होता. भले ही वह सदस्य आपके परिवार का ही क्यों ना हो. मान्यताओं के अनुसार, काजल बांटने से पति का प्यार घटने लगता है और विवाहित दंपतियों के बीच झगड़े और कलाह की स्थिति बन सकती है. वैसे अपना काजल दूसरे के साथ ना बांटने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है जो कि आंखों के स्वास्थ्य से संबंधित होता है.
महिलाएं अक्सर अपनी बिंदी किसी दूसरी महिला को आसानी से दे देती हैं. जब घर पर कोई मित्र या रिश्तेदार आए हों और उन्हें लगाने के लिए बिंदी चाहिए हो तो महिलाएं तुरंत अपनी बिंदी निकाल कर उन्हें दे देती हैं. कभी भी किसी से अपनी बिंदी शेयर नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से दांपत्य जीवन प्रभावित हो सकता है. इसके अलावा, अपने माथे से बिंदी उतार कर देना भी अशुभ माना जाता है.
चूंड़ियां या पायल
ज्योतिष शास्त्र मानता है कि किसी विवाहित महिला को अपनी चूड़ियां या पायल भी दूसरी किसी अन्य महिला के साथ शेयर नहीं करना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इससे दांपत्य जीवन में दूरियां पैदा हो सकती हैं, इसलिए सुहागिन स्त्रियों को अपनी चूड़ियां या पायल किसी अन्य महिला के साथ नहीं बांटनी चाहिए.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Tulsi Vivah 2026: घर पर कैसे कराएं तुलसी माता और शालिग्राम का विवाह? जानें पूजा विधि, सामग्री और जरूरी नियम
20 को आयोजित विराट दीप महायज्ञ मिशन : समय चुपचाप बैठने का नहीं, युग निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का है...
Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी के बाद क्यों किया जाता है तुलसी विवाह? जानें शादी-विवाह से क्या है इसका खास कनेक्शन
Numerology : IAS- IPS बनते हैं इस तारीख को जन्में बच्चे, बेहद तेज चलता है इनका दिमाग, क्या है आपके बच्चे का मूलांक
Tulsi Vivah 2026: आखिर क्यों भगवान विष्णु को मिला था पत्थर बनने का श्राप? जानें माता वृंदा और जलंधर की पूरी पौराणिक कथा