📅 Thursday, 24 September 2026 | 01:01 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,828.25 ▼ -30.75 (-0.04%) निफ्टी 50: 23,446.80 ▲ +32.50 (+0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,060 🥈 चांदी (1kg): ₹242,800 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
उत्तर प्रदेश

फर्जी IAS बनकर की शादी, नई नवेली दुल्‍हन को गोवा में बेचने की थी तैयारी

📅 22 March 2026, 01:26 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
फर्जी IAS बनकर की शादी, नई नवेली दुल्‍हन को गोवा में बेचने की थी तैयारी
फर्जी IAS बनकर की शादी, नई नवेली दुल्‍हन को गोवा में बेचने की थी तैयारी

प्रमोद पाल

गोरखपुर. उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर में इटावा के युवक ने फर्जी आईएएस अधिकारी बन युवती से शादी की और अपने साथ इटावा ले गया। जब युवती को पता चला कि उसका पति आईपीएस नहीं फर्जी है तो उसके होश उड़ गए। उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। आनन फानन घरवाले इटावा पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। तब जाकर फर्जीवाड़े का पता चला। युवती का कहना है कि आरोपी उसे बेचने की तैयारी में था। गोरखपुर कैंट थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कैंट थाना क्षेत्र स्थित मोहद्दीपुर निवासी राधेश्याम कश्यप को अपनी बेटी के लिए एक अच्छे रिश्ते की तलाश थी। इसी दौरान उन्हें निषाद विवाह ग्रुप में एक युवक प्रीतम सिंह निषाद का पता चला जो इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के लुधियात मोहल्ले का निवासी है। बायोडाटा में उसने खुद को आईएएस अधिकारी बता रखा था। जैसे ही परिवार को इस रिश्ते की जानकारी हुई , तत्काल दिए गए नंबर पर फोन लगाया गया। बातचीत और फोटो के आदान-प्रदान के बाद बात आगे बढ़ी।

लड़के ने आईएएस होने के कई वीडियो भेजे

लड़के पक्ष की तरफ से वर के आईएएस होने से संबंधित प्रमाण स्वरूप कई वीडियो भेजे गए। इसमें वह न्यूज चैनलों को इंटरव्यू देता हुआ नजर आ रहा है। युवक ने ऑफिस सहित कई नेताओं के साथ वीडियो, फोटो भी भेजे, जिससे लड़की के परिजनों को उस पर पूरी तरह विश्वास हो गया।

सगाई वाले दिन 15 लाख की डिमांड

लड़की के पिता के अनुसार, शादी की तिथि 11 मार्च 2026 की तय हुई। शादी से पहले सगाई वाले दिन लड़के पक्ष की तरफ से 15 लाख रुपए की डिमांड हुई। हालांकि विवाह तय होने के दौरान दहेज की कोई बात नहीं हुई थी। लड़की वालों ने किसी तरह पैसे की व्यवस्था की और 10 लाख रुपए तत्काल दे दिए गए। शेष 5 लाख तिलक वाले दिन देने की बात हुई।

शादी में कुल 30 लाख खर्च होने का दावा

पिता का कहना है कि 11 मार्च को बिटिया का विवाह तारामंडल स्थित दुर्गा मैरिज लॉन से बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। विवाह में अन्य व्यवस्थाओं के साथ घरेलू सामान देने में कुल 15 लाख रुपए और खर्च हुए। 12 तारीख को बेटी विदा हो गई। उसी दिन किसी माध्यम से पता चला कि लड़का आईएएस नहीं है। यह सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

एक कमरे के घर में कैद थी युवती

पीड़िता के अनुसार जब वह इटावा स्थित अपने ससुराल पहुंची तो वहां एक कमरे का घर था, जहां उसे कैद कर दिया गया। आरोप है कि रास्ते भर पति छेड़खानी करता गया और फोन पर किसी से उसे गोवा में बेचने की बात भी करता रहा। लड़की ने किसी तरह इसकी सूचना अपने परिजनों को दी।

घरवालों को देख युवक बहन के साथ फरार

परिजन जब बेटी के ससुराल पहुंचे तो उसे एक कमरे में बंद पाया जबकि आरोपी और उसकी बहन फरार हो गए। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को देने के बाद घरवाले बेटी को लेकर वापस गोरखपुर लौट आए। परिजनों का कहना है कि आरोपी के मोहल्ले वालों ने बताया कि प्रीतम इससे पहले भी धोखे से दो शादियां कर चुका था। वह फ्रॉड के मामले में जेल भी जा चुका है।

वैभव पांडे

असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर

वैभव पांडेय नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर जर्नलिस्‍ट/असिस्टेंट न्‍यूज एडिटर हैं। मीडिया इंडस्‍ट्री में काम करने का 18 साल का अनुभव है। वैभव पांडेय ने साल 2018 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। अभी वह उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड की खबरों पर बारीक नजर रखते हैं। पॉलिटिकल गतिविधियां, सामाजिक सरोकार और अपराध जगत से जुड़ीं खबरें उनकी प्राथमिकता में है। वह यूपी विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और नगर निकाय चुनावों के कवरेज में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अच्‍छे काम की वजह से उन्‍हें संस्‍थान की तरफ से सम्‍मानित भी किया जा चुका है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें