दुध कोल्डड्रिंक का निःशुल्क वितरण : पालीवाल युवाओं ने पहुंचाई राहत
इंदौर.
माँ अहिल्या की नगरी में वैशाखी पुर्णिमा पर राजबाड़ा इंदौर पर भव्य रूप से लगभग 500 लीटर दुध कोल्डड्रिंक वितरण किया गया.
पालीवाल समाज के युवा समाजसेवी श्री हरीश वोरा ने पालीवाल वाणी को बताया कि पालीवाल समाज से जुड़े सदस्यगणों द्वारा पितरों के स्मृति में व भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनता को राहत दिलाने के लिए वैशाखी पूनम पर दूध कोल्ड ड्रिंक वितरण किया गया. पालीवाल युवाओ की ओर से यह लगातार दूसरा वर्ष हैं. जब इस प्रकार की मुहिम चलाई गई हैं, राजवाड़ा पर 500 लीटर दूध कोल्ड ड्रिंक वितरण की गई.
दोपहर 3.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक निरंतर यह वितरण किया गया, जिसमें हजारों लोगों को राहत दिलाने का प्रयास किया गया. साथ ही स्वच्छता का ध्यान रखते हुए सभी से निवेदन करते हुए गिलास ड्रम में डलवाए गए. ताकि इंदौर शहर साफ सुथरा रहे. इस आयोजन में मुख्य रूप से पालीवाल समाज के युवा समाजसेवी श्री उमेश बागोरा, श्री हरीश वोरा, श्री राजेंद्र जोशी, श्री राजु बागोरा, श्री कपिल व्यास, पालीवाल समाज के पूर्व उत्सव मंत्री श्री पुरुषोत्तम बागोरा, श्री दिनेश पालीवाल, श्री रमेश जोशी, श्री नरेंद्र बागोरा, श्री सुनील बागोरा, श्री श्याम बागोरा, श्री प्रशांत बागोरा, श्री अजय जोशी सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित थे.
पालीवाल युवाओं की टीम विभिन्न अवसरों पर श्रमदान, सामाजिक आर्थिक सहायता, गौ सेवा, धार्मिक उत्सव आयोजन में अपना अहम रोल अदा करते हुए, मानव सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहकर अपनी सेवाओं का निरंतर विस्तार करने में काम कर रही हैं. इनकी सराहनीय सेवाओं के प्रति हम सबकी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पालीवाल समाज में सेवा और संस्कार की मिसाल पेश : ब्रह्मलीन श्री गणेशलाल जी पुरोहित की पावन स्मृति को बनाया प्रेरणास्रोत
इंदौर नंबर वन की हकीकत : अवैध बैनर-पोस्टर हटाओ, इंदौर की सड़कों को जनता के लिए छोड़ो : रीगल पर जलेगी ‘आशा की किरण’