📅 Saturday, 19 September 2026 | 10:16 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

घटना से देश में हलचल मच गई : बहन का कंकाल बैंक ले जाने वाले जीतू मुंडा के खाते में आए 10 लाख रुपये

📅 01 May 2026, 10:54 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
घटना से देश में हलचल मच गई : बहन का कंकाल बैंक ले जाने वाले जीतू मुंडा के खाते में आए 10 लाख रुपये
घटना से देश में हलचल मच गई : बहन का कंकाल बैंक ले जाने वाले जीतू मुंडा के खाते में आए 10 लाख रुपये

भुवनेश्वर. मृत बहन के जमा पैसे निकालने के लिए श्मशान से शव निकालने की घटना ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। यह मामला इस समय हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच, जीतू मुंडा (Jitu Munda) की मदद के लिए फिजिक्स वाला (PW) एवं विद्यापीठ के सीईओ अलख पांडे (Alakh Pandey) आगे आए हैं।

बैंक अकाउंट में 10 लाख रुपये जमा

उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से जीतू को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इसके अलावा, कांग्रेस के दो पूर्व पीसीसी अध्यक्षों ने भी बैंक में जाकर जीतू मुंडा को 24 हजार रुपये की सहायता राशि दी है।

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि केंदुझर जिला के मल्लीपशी क्षेत्र के रहने वाले जीतू मुंडा अपनी मृत बहन के बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए बैंक गए थे, लेकिन वहां बैंक कर्मचारियों ने उनसे प्रमाण मांगा। इसके बाद जीतू सीधे अपनी बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गए, जिससे वहां दिल दहला देने वाला दृश्य बन गया।

घटना के बाद मामला प्रशासनिक स्तर पर तेज हो गया। जिलाधिकारी और मंत्री के हस्तक्षेप के बाद जीतू को उनके पैसे वापस मिल गए। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर आरडीसी द्वारा जांच भी की गई, जिसमें बैंक कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें