Thursday, 23 April 2026

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा : 4 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

paliwalwani
उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा : 4 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा : 4 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश.

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आयी है. 22 अप्रैल 2026 बुधवार की देर रात ड्रमंड गंज घाटी में बड़का मुड़ान के पास भीषण सड़क हादसा हुआ. चना लेकर मध्य प्रदेश के तरफ से आ रही ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मारी. इसके बाद कार में लगी भीषण आग लग गई. 11 लोगों की मौत हो गई.

एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि ट्रक ने ब्रेक फेल के कारण टक्कर मारी. सबसे पहले ट्रक ने दूसरे ट्रक को टक्कर मारी. इन दोनों ट्रक के बीच ऑल्टो कार फंस गई. फिर  बोलेरो को टक्कर लगी. इसके बाद बोलेरो में आग लग गई.

4 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 8:20 बजे थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के बड़का घुमान के पास एक ट्रक ने स्विफ्ट कार, बोलेरो और ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद बोलेरो और स्विफ्ट कार में आग लग गई. इस हादसे में ट्रक चालक और 4 बच्चों समेत बोलेरो सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा स्विफ्ट कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ था और वाहन में फंस गया था. बाद में स्विफ्ट कार चालक की भी मौत हो गई है.

हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. क्षेत्राधिकारी लालगंज, थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज सहित कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. हादसे के बाद दमकल विभाग की टीम को पहुंचने में देरी हुई. इसको लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई.

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News