📅 Tuesday, 15 September 2026 | 04:34 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,400 🥈 चांदी (1kg): ₹237,900 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
उदयपुर

वंदेमातरम ने मातृशक्तियों के लिए हेल्प लाइन जारी की : मातृशक्ति पर अब नहीं होगा अत्याचार

📅 08 November 2020, 03:56 AM ✍️ paliwalwani.com ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
वंदेमातरम ने मातृशक्तियों के लिए हेल्प लाइन जारी की : मातृशक्ति पर अब नहीं होगा अत्याचार
वंदेमातरम ने मातृशक्तियों के लिए हेल्प लाइन जारी की : मातृशक्ति पर अब नहीं होगा अत्याचार

उदयपुर । वंदेमातरम ग्रुप के श्री रोनक पालीवाल (आरके) ने पालीवाल वाणी से चर्चा करते हुए बताया कि वंदेमातरम ग्रुप समय-समय पर आम जनता की आवाज बनकर पीड़ित परिजनों की मदद करने में हमेशा आगे रहा है। वंदेमातरम मिशन शक्ति ने महिलाओं के आत्मसम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को नई दिशा देने का मिशन शुरू किया है। देश में मातृशक्तियों पर बढ़ते अत्याचार को रोकने के उदेश्य से वंदेमातरम ने एक नई पहल करते हुए महिलाओं के हित में हेल्प लाइन जारी करते हुए कहा कि अगर महिलाओं पर किसी भी प्रकार का अत्याचार हो रहा है तो हेल्प लाइन में जारी किए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर मदद मांग सकती है। वंदेमातरम ग्रुप आपकी हर संभव मदद करते हुए सहयोग प्रदान करेगा। वंदेमातरम ने हेल्प लाइन के संबंध में संबंधित आपराधिक घटनाओं और समस्याओं के लिए मातृशक्ति हेल्प लाइन 9784992800 के माध्यम से मदद लेने की सलाह दी। वंदेमातरम मिशन शक्ति से महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा। मातृशक्ति पर अब अन्याय नही न्याय होगा उसी के तहत एक ऐसा हेल्प लाईन नंबर 9784992800 जारी किया। गरीबों पर हो रहे अत्याचार हो या महिलाओं पर हो रहे जुर्म के खिलाफ लड़ेगा और जरूरी कानूननी मदद एवं उनके दायरे में रहकर ये नंबर अपना काम करेगा...अब कोई मातृशक्ति प्रताड़ित नही होगी। अभी फिलहाल हेल्पलाइन नंबर उदयपुर एवं राजसमंद, राजस्थान जिला में कार्य करेगा तथा शीघ्र ही अन्य जिलों में भी वंदेमातरम अपना कार्य क्षेत्र का विस्तार करेगा। 

उदयपुर-राजसमंद, राजस्थान की मातृशक्ति सुरक्षा हेतु हेल्प लाइन मोबाइल नंबर 9784992800 पर संपर्क करें। 

एक नई शुरुआत... बेटी बचाओ...बेटी पढ़ाओ...

वंदेमातरम ने मातृशक्तियों के लिए हेल्प लाइन जारी की : मातृशक्ति पर अब नहीं होगा अत्याचार

● पालीवाल वाणी ब्यूरो...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें