📅 Wednesday, 04 November 2026 | 12:51 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,900 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
उदयपुर

बसंत पंचमी के अवसर पर सामुहिक विवाह की तैयारियों को लेकर संरक्षक ने लिया जायजा

📅 28 January 2025, 11:02 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बसंत पंचमी के अवसर पर सामुहिक विवाह की तैयारियों को लेकर संरक्षक ने लिया जायजा
बसंत पंचमी के अवसर पर सामुहिक विवाह की तैयारियों को लेकर संरक्षक ने लिया जायजा

उदयपुर. समस्त ब्राह्मण एवं सर्व समाज सामुहिक विवाह समिति द्वारा आयोजित आगामी बसंत पंचमी 2025 के 10 वें सामुहिक विवाह की पूर्ण तैयारियों का जायजा समिति संरक्षक महर्षि सारस्वत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. 

महिला अध्यक्ष पूर्णिमा व्यास ने पालीवाल वाणी को बताया कि आज की महत्वपूर्ण एक बैठक संत एच.आर. पालीवाल के सानिध्य में आदि गोड समाज के नोहरे में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर 26 जनवरी को दोपहर 12.00 बजे से रखी गई थी. बैठक में 10 वें विवाह की पूर्ण तैयारियों पर ओम प्रकाश नन्दवाना, विष्णु शंकर पालीवाल, दिनेश कुमार त्रिवेदी, प्रवीण व्यास व प्रकाश भावसार ने अपनी-अपनी जानकारियां दी, जिससे संरक्षक पूर्ण संतुष्ट हुवे.

बैठक में संत पालीवाल ने ध्यान में रखने वाली कई मुख्य कार्यो का जिक्र करते हुए मेरीज प्रमाण पत्र फॉर्म वितरण किये गये तथा सामुहिक विवाह में गिफ्ट- उपहार देने वाले में पेटी वाला पलंग, 6 फीट की अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, कुर्सियाँ व वाँरिवो L 2 इलेक्ट्रिक स्कूटी को डेमो के रूप में बताई गई. बैठक में आये सामुहिक विवाह में सहयोगी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने वालों की प्रति जोड़े के हिसाब से लिस्ट तैय्यार की गई. बैठक में राजकुमारी माली, राम लाल नकवाल, व्यवस्थापिका प्रेम लता पालीवाल, खुशवंत पालीवाल, खुशबु पालीवाल, नन्द लाल उपाध्याय, विद्या मेनारिया, रेखा मेनारिया व कनिष्क पालीवाल ने भाग लिया. 

बैठक के अंत में स्कूटी शो रूम से आई मैनेजर काजल ने इलेक्ट्रिक स्कूटी के बारे मे कई जानकारीयां दी तथा स्कूटी प्राप्त करने वाले जोड़ों के परिजनों ने स्कूटी के इंश्योरेंस लॉजिस्टिक व एसेसरीज पर अपना नाम दर्ज करवाया ताकि समय रहते इंश्योरेंस के साथ गाड़ी तैय्यार हो सके. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें