📅 Saturday, 24 October 2026 | 04:16 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
उदयपुर

मेवाड़ पालीवाल मेनारिया नागदा की 25 वीं परिचय-पुस्तिकाओं का वितरण अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश नंदवाना की अध्यक्षता में शुरू हुआ

📅 02 December 2024, 10:22 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मेवाड़ पालीवाल मेनारिया नागदा की 25 वीं परिचय-पुस्तिकाओं का वितरण अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश नंदवाना की अध्यक्षता में शुरू हुआ
मेवाड़ पालीवाल मेनारिया नागदा की 25 वीं परिचय-पुस्तिकाओं का वितरण अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश नंदवाना की अध्यक्षता में शुरू हुआ

उदयपुर. मेवाड़ पालीवाल मेनारिया नागदा एवं समस्त ब्राह्मण सामुहिक विवाह समिति, संभाग-उदयपुर संभागीय अध्यक्ष श्री विष्णु शंकर पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि 01 दिसंबर 2024 रविवार को मेवाड़ पालीवाल मेनारिया नागदा एवं समस्त ब्राह्मण सामुहिक विवाह समिति द्वारा प्रकाशित 25 वीं परिचय पुस्तिका का वितरण 01 दिसंबर 2024 को अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश नंदवाना की अध्यक्षता में शुरू हो गया हैं. समिति के संभागीय अध्यक्ष श्री विष्णु शंकर पालीवाल ने आगे बताया कि संत एच.आर. पालीवाल के सानिध्य में कुल 142 पुस्तिकाओं का वितरण हुआ.

मेवाड़ पालीवाल मेनारिया नागदा एवं समस्त ब्राह्मण सामुहिक विवाह समिति द्वारा प्रकाशित प्रथम पेज रंगीन सहित 56 पेज की आकर्षण 25 वीं परिचय पुस्तिका में आपकी सुविधानुसार रिश्ते-नाते ढूंढ रहे, तो यह परिचय पुस्तिका आपके ओर समाजहित में सर्वप्रथम उपयोगी साबित होगी. प्रकाशित पुस्तिका में 129 युवक-युवतियों का परिचय है, इसका लाभ जरूर उठाये. 

एक आवश्यक बैठक सुबह 11.00 बजे एक बैठक आहुत की गई, जिसमें परिचय पुस्तिका का लेखा-जोखा एवं प्रकाशित लेखन की समीक्षा की गई. बैठक में श्रीमती प्रेमलता पालीवाल, श्री चित्तरंजन सुखवाल, श्री रामेश्वर चौबीसा, श्री रामलाल नकवाल, श्री प्रकाश भावसार, श्री रमेश पालीवाल आदि ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें