📅 Sunday, 25 October 2026 | 07:06 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
उदयपुर

सर्व समाजों की बैठक में हुआ संत एचआर पालीवाल का सम्मान

📅 12 June 2024, 07:36 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सर्व समाजों की बैठक में हुआ संत एचआर पालीवाल का सम्मान
सर्व समाजों की बैठक में हुआ संत एचआर पालीवाल का सम्मान

उदयपुर. सर्व समाज सामुहिक विवाह समिति की बैठक 12 जून 2024 को आहुत की गई. बैठक आदि गोड समाज नोहरा हिरण मगरी सेक्टर 5, उदयपुर में प्रात : 9.00 बजे पालीवाल समाज के सुप्रसिद्व समाजसेवी, संत श्री एचआर पालीवाल के सानिध्य में श्री अजय जैन की अध्यक्षता में रखी गई. 

बैठक का संयोजन श्री विष्णु शंकर पालीवाल संभागीय अध्यक्ष सर्व समाज एवं समस्त ब्राह्मण सामुहिक विवाह समिति, उदयपुर ने पालीवाल वाणी को बताया की नवगठित सर्वसमाज सामुहिक विवाह समिति के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 16 जून 2024 रविवार को गोवर्धन विलास क्षेत्र स्थित बड़बडेश्वर महादेव के मंदिर में प्रात : 10.00 बजे से रखा गया है. 

शपथ ग्रहण समारोह के तद्पश्चात स्नेह भोज के साथ आगामी वर्ष भर के कार्यो की रूपरेखा बनाई जायेगी. इस अवसर पर संत श्री पालीवाल 7 दिवसीय हवन यज्ञ के साथ साधना तपस्या कर गायत्री शक्ति पीठ मांडलगढ से आज ही आने पर उनका सम्मान किया गया. 

बैठक में सर्वश्री नरेश पालीवाल, कांतिलाल मीना, नाथूलाल मीना, प्रमोद फोटोग्राफर, आशीष कुमार त्रिवेदी, श्रीमती त्रिवेदी, मार्कण्डेय त्रिवेदी, रामेश्वर चौबीसा, लक्ष्मीनारायण महात्मा एवं प्रकाश भावसार ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें