📅 Tuesday, 03 November 2026 | 08:55 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,692.78 ▲ +1,233.28 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,440.80 ▲ +387.70 (+1.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,780 • 🥈 चांदी (1kg): ₹185,700 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
उदयपुर

अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 21 जुलाई को जिले में प्रवेश करेगी राष्ट्र जागरण ज्योति कलश रथ यात्रा

📅 20 July 2025, 12:35 AM • ✍️ चंद्रशेखर मेहता • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 21 जुलाई को जिले में प्रवेश करेगी राष्ट्र जागरण ज्योति कलश रथ यात्रा
अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 21 जुलाई को जिले में प्रवेश करेगी राष्ट्र जागरण ज्योति कलश रथ यात्रा

चंद्रशेखर मेहता

प्रतापगढ़. अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार से पूरे देश में निकाली जा रही राष्ट्र जागरण ज्योति कलश रथ यात्रा 21 जुलाई 2025 को प्रतापगढ़ जिले में प्रवेश कर रही है।

जिला समन्वयक दिनेशचन्द्र शर्मा ने बताया कि 1926 में पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रज्वलित अखण्ड दीपक के 2026 में 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं तथा परम आदरणीय वंदनीया माताजी भगवती देवी शर्मा के जन्म को भी 2026 में 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस शताब्दी वर्ष के अवसर पर राष्ट्र के नव जागरण व गाँव -गाँव तक, जन -जन तक नवयुग का संदेश पंहुचाने के लिये इस राष्ट्र जागरण ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

देश व राज्य के विभिन्न जिलों से होते हुए ज्योति कलश रथ यात्रा 21 जुलाई 2025 सोमवार को प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी तहसील में करजू मोड़ से प्रवेश करेगी, जहाँ पूरे जिले के गायत्री परिजनों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।

31 अगस्त 2025 तक कुल 40 दिनों तक जिले की सभी तहसीलों में ग्राम स्तर तक भ्रमण करेगी जिसके लिये तहसील वार यात्रा का रूट चार्ट  तैयार कर लिया गया है।

प्रत्येक स्थान पर अखण्ड दीपक व गुरूजी-माताजी के तप की शक्ति लेकर आ रहे ज्योति कलश का भव्य स्वागत किया जाएगा, ग्रामवासियों द्वारा परिवार सहित आरती-पूजन, दर्शन कर घरों में सुख-शांति व उज्जवल भविष्य की कामना हेतु प्रार्थना की जाएगी।

रथ यात्रा की जानकारी देने के लिये गायत्री परिजन टोलियाँ बनाकर गाँव -गाँव, घर -घर पहुँच रहे है, व लोगों को ज्योति कलश के बारे में जानकारी दे रहे हैं, लोगों में ज्योति रथ यात्रा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें