📅 Thursday, 08 October 2026 | 09:13 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹223,400 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore City : इंदौर नगर निगम द्वारा 72 वाँ संजीवनी क्लीनिक जनता को समर्पित

📅 21 February 2026, 09:01 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore City : इंदौर नगर निगम द्वारा 72 वाँ संजीवनी क्लीनिक जनता को समर्पित
Indore City : इंदौर नगर निगम द्वारा 72 वाँ संजीवनी क्लीनिक जनता को समर्पित

●  महापौर एवं विधायक द्वारा वार्ड 47 गोकुल नगर में संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण 

इंदौर. क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर पहाड़िया ने पालीवाल वाणी को बताया कि शहर के नागरिकों को सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए इंदौर नगर निगम द्वारा 72 वाँ संजीवनी क्लीनिक जनता को समर्पित किया गया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के वार्ड क्रमांक 47 गोकुलनगर में नवनिर्मित संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं विधायक महेंद्र हार्डिया द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर पहाड़िया, महापौर प्रतिनिधि श्री विवेक सिन्हा, स्थानीय गणमान्य नागरिक गण तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त की।

●  महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में निरंतर संजीवनी क्लीनिक स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे आमजन को अपने ही क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पूरे शहर में 70 से अधिक संजीवनी क्लीनिक संचालित हो रहे हैं, जो नागरिकों को निःशुल्क परामर्श, आवश्यक दवाइयाँ, जांच सुविधाएँ एवं प्राथमिक उपचार प्रदान कर रहे हैं।

महापौर श्री भार्गव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य शासन के मार्गदर्शन एवं सहयोग से इंदौर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि संजीवनी क्लीनिकों के माध्यम से नागरिकों को समय पर उपचार मिलने से गंभीर बीमारियों की रोकथाम में भी सहायता मिल रही है।

●  विधायक श्री महेंद्र हार्डिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के रहवासियों को यह क्लीनिक बड़ी राहत प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस क्लीनिक के माध्यम से क्षेत्र के जरूरतमंद नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उनके घर के समीप ही प्राप्त होंगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें