भाजपा नेता और जिला आयुक्त स्काउट गाइड लालजी भाई नहीं रहे
ग्वालियर. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, नगर निगम ग्वालियर के पूर्व सभापति एवं जिला आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड ग्वालियर बृजेन्द्र सिंह जादौन लालजी भाई का बुधवार को निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 4 बजे निज निवास से गुढा मुक्तिधाम पहुंचेगी।
लालजी भाई के अचानक निधन पर भाजपा और भारत स्काउट एवं गाइड परिवार में शोक की लहर है। मध्य प्रदेश राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त अशोक अर्गल, भारत स्काउट गाइड के असिस्टेंट जिला कमिश्नर विनय अग्रवाल और जिला सचिव सुरेन्द्र सिंह भदौरिया ने श्री बृजेन्द्र सिंह जादौन के निधन पर गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की है।
उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवार एवं करीबियों को यह कठिन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। श्री अर्गल ने कहा कि लालजी भाई बेहद ईमानदार और जिंदादिल इंसान थे। उनका जाना स्काउट एवं गाइड संगठन और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वहीं भाजपा नेताओं ने भी लालजी भाई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था एवं सकारात्मक छवि बनाए रखने कर्मचारी संगठनों और वाल्मीकि समाज की पंचायतों ने निगम प्रशासन को दिया सहयोग का आश्वासन
भीड़ को देखकर मंजिल तय मत करो, रास्ता कहाँ जाता है यह देखो : निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज