📅 Friday, 23 October 2026 | 10:51 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,794.31 ▼ -455.08 (-0.62%) • निफ्टी 50: 22,492.75 ▼ -194.90 (-0.86%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,280 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,200 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
उदयपुर

पालीवाल समाज उदयपुर ने घटना की कठोर शब्दों में निंदा की : सरकार से तत्काल सरकारी नौकरी देने की मांग

📅 16 March 2023, 03:03 AM • ✍️ किशन पालीवाल, तारा पालीवाल • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज उदयपुर ने घटना की कठोर शब्दों में निंदा की : सरकार से तत्काल सरकारी नौकरी देने की मांग
पालीवाल समाज उदयपुर ने घटना की कठोर शब्दों में निंदा की : सरकार से तत्काल सरकारी नौकरी देने की मांग

उदयपुर :

पालीवाल ब्राह्मण समाज  उदयपुर के अध्यक्ष श्री मनोहर पालीवाल, महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता पालीवाल, मीडिया प्रभारी श्री महेश जोशी ने पालीवाल वाणी को बताया कि पालीवाल समाज के होनहार युवक श्री मनीष पिता नंदलाल जी पालीवाल की बजरी माफियाओं ने ट्रेक्टर से कुचलकर द्वारा दिनांक 13 मार्च 2023 को देर रात्रि में निर्मम हत्या कर दी गई, 

पालीवाल ब्राह्मण समाज उदयपुर इस नृशंश हत्या की घोर निंदा करता हैं. इस संदर्भ में माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गेहलोत से निवेदन करता है कि इस जघन्य हत्याकांड की तुरंत उच्चस्तरीय जांच करवाकर दोषियों को शीघ्रातिशीघ्र सजा दिलवाएं. दिवंगत श्री मनीष पालीवाल पर पूरे परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी थी और उनके पश्चात उनके परिवार के भरण पोषण हेतु 50 लाख रूपएं की तुरंत आर्थिक सहायता दिलाई जाएं. एवं उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दिलवाई जाएं. ताकि उनका और उनके परिवार का भरण पोषण हो सके. 

इस संबंध में एक प्रतिनिधि मंडल ने उपखंड अधिकारी आमेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की. उक्त घटना की समूचा पालीवाल ब्राह्मण समाज ने घोर निंदा करता हैं पालीवाल समाज की पूरी कार्यकारिणी एवं वरिष्ठ सदस्य आमेट जाकर पीड़ित परिवार से मिलकर इस दुखद घड़ी में संवेदना प्रकट की.

विधान सभा में मनीष पालीवाल की गूंज

मावली विधायक श्री धर्म नारायण जी जोशी ने आमेट की घटना पर विधान सभा में विरोध जताते हुए, निष्पक्ष कानूनी कार्यवाही करने की मांग की और घटना की जांच कर रिपोर्ट सदन में रखने को कहा गया एवं दिवंगत आत्मा को श्रद्वांजलि अर्पित की गई.

  • पालीवाल वाणी ब्यूरों : किशन पालीवाल, तारा पालीवाल...✍️
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें