📅 Sunday, 08 November 2026 | 12:47 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

सांवेर में श्रीमती रीना बोरासी द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में बोले जिला कांग्रेस अध्यक्ष वानखेड़े

📅 30 October 2025, 01:53 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सांवेर में श्रीमती रीना बोरासी द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में बोले जिला कांग्रेस अध्यक्ष वानखेड़े
सांवेर में श्रीमती रीना बोरासी द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में बोले जिला कांग्रेस अध्यक्ष वानखेड़े

हमारा लक्ष्य आगामी चुनावों में भाजपा को परास्त करना है - वानखेड़े

सांवेर. हम सब यहां एक संकल्प के साथ बैठे हैं, हमारा लक्ष्य कांग्रेस को मजबूत बनाने के साथ ही आगामी चुनावों में भाजपा का परास्त कर कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाना है। 

उक्त विचार जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कांग्रेस नेत्री श्रीमती रीना बोरासी द्वारा सांवेर में आयोजित दीपावली समारोह में व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब कांग्रेस के सिपाही है, हमारा लक्ष्य आगामी चुनाव चाहे पंचायत हो, या जनपद, विधानसभा हो या लोकसभा हमें कांग्रेस को मजबूत बनाने के साथ ही कांग्रेस का परचम फहराना भी है, इसके लिए हमें किसी भी प्रकार से गुमराह नहीं होना है, हमें एकजुटता के साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान देना है।

श्री वानखेड़े ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने मुझे कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है, मैं निष्पक्षता के साथ बिना किसी भेदभाव के कांग्रेस को मजबूत बनाने में लगा हूं। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सांवेर के विधायक तुलसी सिलावट जो कि प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं, और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन्दौर के प्रभारी मंत्री होने के बावजूद यहां का किसान परेशान हैं। हमारा किसानों के हक और अधिकार के लिए सतत संघर्षरत है।

इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री एवं प्रदेश महिला कांग्रेस की सलाहकार रीना बोरासी ने कहा कि हमें विपिन वानखेड़े जी के रुप में युवा और ऊर्जावान जिला अध्यक्ष मिला है, हमें संगठनात्मक मजबूती के साथ आगामी चुनाव में कांग्रेस का परचम फहराने के लक्ष्य के साथ एकजुटता से काम करना होगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें